{"_id":"64549818193f75f3eb0205a6","slug":"border-roads-organisation-driver-santosh-thakur-passes-away-while-on-duty-in-lahaul-spiti-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: सीमा सड़क संगठन में तैनात चालक की मौत, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सीमा सड़क संगठन में तैनात चालक की मौत, गांव में शोक की लहर
Fri, 05 May 2023 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल (मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 May 2023 05:29 PM IST
सार
सिंगला टॉप में वीरवार दोपहर को अचानक संतोष की तबीयत बिगड़ने लगी। अन्य साथियों ने केलांग सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
संतोष ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीमा सड़क संगठन में बतौर चालक तैनात मंडी की लडभड़ोल तहसील की खददर पंचायत के संतोष ठाकुर पुत्र रोशन ठाकुर की सिंगला टॉप में अचानक मौत हो गई। वह तीन दिन पहले ही सोलंगवैली से दूसरे जवानों को राशन छोड़ने के लिए पदम गए थे। राशन छोड़ने के बाद वापस आ रहे थे तो पदम के पास सिंगला टॉप में वीरवार दोपहर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
अन्य साथियों ने केलांग सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतोष ठाकुर करीब 10 सालों से सेवाएं दे रहे थे। जोगिंद्रनगर के एसडीएम केके शर्मा ने कहा कि पार्थिव देह जल्द उनके पैतृक गांव खद्दर पहुंचाई जाएगी। सीमा सड़क संगठन के प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन