फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Booster dose over, stock did not reach even after weeks

बूस्टर डोज

Sun, 08 May 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Booster dose over, stock did not reach even after weeks
शिमला। राजधानी शिमला के निजी अस्पताल तेंजिन में कोरोना वैक्सीनेशन का स्टॉक एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुंच पाया है। अब अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि स्टॉक आने में तीन दिन का और समय लगेगा। यह वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट से आएगी। आलम यह है कि शहर के लोग प्रबंधन से स्टॉक आने की पल-पल की अपडेट लेने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य महकमा पहले ही अलर्ट है। ऐसे में 18 से 59 साल आयु वर्ग के जिन लोगों को दूसरी डोज लगने के नौ महीने पूरे हो गए है, उन्हें उनके मोबाइल फोन पर वैक्सीन लगवाने के संदेश भेजे जा रहे है। चूंकि जिला शिमला में एकमात्र निजी तेंजिन अस्पताल में बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था है तो ऐसे में सैकड़ों की तादाद में लोग महामारी से बचाव के लिए यह बूस्टर डोज लगवाने को तैयार हैं। दूसरी ओर अस्पताल में वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण लोगों का इंतजार बढ़ गया है। स्वयं अस्पताल प्रबंधन भी मान रहा है कि स्टॉक आने में देरी के कारण लोग काफी निराश हो रहे हैं। अभी तक निजी अस्पताल में करीब 386 रुपये में एक बूस्टर डोज दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के निजी तेंजिन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल कौशल ने बताया कि स्टॉक आने में तीन दिन का समय लगेगा। करीब छह सौ वैक्सीन का स्टॉक मंगवाया गया है। इसके आने के बाद पहले की तरह शेड्यूल बनाकर टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed