Manali: दशहरा सीजन के लिए होटलों में बुकिंग शुरू, रोहतांग और अन्य पर्यटक स्थल भी होने लगे सैलानियों से गुलजार
दशहरा सीजन में भी मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन नगरी मनाली में धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। दशहरा सीजन में भी मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। दशहरा को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दशहरा सीजन के दौरान होटलों में 50 फीसदी कमरे बुक होने की संभावना है। पर्यटन नगरी मनाली में इस साल पर्यटन कारोबार को झटका लगा है। जुलाई में बाढ़ आने के कारण पर्यटकों की संख्या बेहद घट गई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। मनाली में बाहरी राज्यों से रोजाना 300 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।
रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला दर्रा सहित मनाली के पर्यटक स्थलों में रौनक बढ़ने लगी है। दशहरा सीजन में इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि बुकिंग एजेंसियों के साथ बैठक की है। इसके बाद बुकिंग में ठीक बढ़ोतरी हुई है। दशहरा को लेकर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दशहरा में 50 फीसदी कमरे बुक होने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर के अनुसार मनाली का पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। दशहरा को लेकर अच्छी बुकिंग हो रही है।