फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood movie shooting in manali and rohtang

रोहतांग खुलते ही मनाली आने को बेताब बॉलीवुड सितारे

Wed, 01 Jun 2016 09:19 AM IST
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू)
संजय ठाकुर/अमर उजाला, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू) Updated Wed, 01 Jun 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
bollywood movie shooting in manali and rohtang
हाल ही में हुई बर्फबारी की वीडियो क्लिपिंग्स को व्हाट्सऐप के माध्यम से मंगवाया जा रहा है।

रोहतांग दर्रा खुलने की खबर मिलते ही बॉलीवुड सितारे पर्यटन नगरी मनाली आने के लिए बेताब हैं। निर्माता-निर्देशकों ने निर्माणाधीन फिल्मों की शूटिंग की योजना बनानी शुरू कर दी है। मायानगरी मुंबई से फिल्म निर्माता स्थानीय को-ऑर्डिनेटरों से जानकारी जुटा रहे हैं। कुल्लू-मनाली के अलावा लाहौल के संभावित शूटिंग स्थलों की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन


हाल ही में हुई बर्फबारी की वीडियो क्लिपिंग्स को व्हाट्सऐप के माध्यम से मंगवाया जा रहा है। कुल्लू-मनाली की वादियां शुरू से ही बॉलीवुड को अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं। हालांकि, एक साल से रोहतांग के अलावा सोलगंनाला में हर तरह की व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक के चलते पिछले साल पैरानॉर्मल और इश्क-जुनून की ही शूटिंग हो सकी है, लेकिन अब एनजीटी के ताजा आदेशों
विज्ञापन


में गुलाबा, मढ़ी और सोलंगनाला में सशर्त कुछ व्यावसायिक गतिविधियों को हरी झंडी दिखाने के बाद बॉलीवुड ने फिर से मनाली का रुख करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन की ..अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और रणवीर कपूर की ..यह जवानी है दीवानी फिल्म के को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि हाल ही में उन्हें मुंबई से यशराज बैनर, सुभाष घई और विशाल भारद्वाज ने शूटिंग को लेकर इनक्वायरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों की हो चुकी है मनाली में शूटिंग
मनाली में शशि कपूर की पराया धन, दलीप कुमार की गोपी, अमिताभ बच्चन की शू बाइट, मिथुन की कमांडो, संजय दत्त की साहिबा, अजय देवगन और बॉबी दयोल की टैंगो चार्ली और सलमान खान की प्यार किया तो डरना क्या समेत कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

इन फिल्मों की नहीं हो सकी शूटिंग
सलमान खान की स्टार बॉलीवुड ब्लॉक बस्टर फिल्म बजरंगी भाई जान की शूटिंग के लिए पहले मनाली का चयन किया था, लेकिन एनजीटी की बंदिशों के चलते यूनिट ने मनाली की बजाय कश्मीर में शूटिंग करना बेहतर समझा।


अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की रिलीज होने जा रही हाउसफुल थ्री की भी मनाली में शूटिंग की योजना थी। अंतिम क्षणों में यूनिट ने फिल्म यूनिट के कास्ट और क्रू को दूसरे स्थान की ओर मोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed