{"_id":"603b97d17b83bd51f12fffcc","slug":"bollywood-actor-mukesh-rishi-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए सोलन पहुंचे मुकेश ऋषि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए सोलन पहुंचे मुकेश ऋषि
Sun, 28 Feb 2021 09:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग के लिए सोलन की वादियों में पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर खलनायक मुकेश।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर खलनायक मुकेश ऋषि अपने बेटे राघव ऋषि की फिल्म की शूटिंग के लिए सोलन की वादियों में पहुंचे हैं। राघव पंजाबी में बन रही इस फिल्म से कॅरियर की शुरूआत करेंगे। निर्देशक मंदीप सिंह चहल के निर्देशन में बन रही प्रोड्यूसर मुकेश ऋषि हैं।
विज्ञापन
राघव के साथ कुल नूर बरार नायिका की भूमिका में दिखेंगी। रविवार को इस फिल्म के लिए सेट तैयार किया गया। फिल्म की शूटिंग चायल की हसीन वादियों में की जाएगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में मुकेश ऋषि ने फिल्म की पटकथा के बारे में बताया कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें आज के दौर में परिवार से दूर होते बच्चों को दिखाया गया।
विज्ञापन
परिवार एक ऐसी इकाई है जो अंत में भी व्यक्ति के काम आती है। इस फिल्म में भी परिवार की अहमियत को बताया गया है। अभिनेता राघव ऋषि ने कहा कि रिजनल सिनेमा में आज के दौर में बेहतर काम हो रहा है। दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन