{"_id":"64a015677460075172065583","slug":"bollywood-actor-govinda-pays-obeisance-at-mata-jawalamukhi-temple-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मन्नत पूरी होने पर गोविंदा ने पत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मन्नत पूरी होने पर गोविंदा ने पत्नी संग मां ज्वालामुखी के दरबार में नवाया शीश
Sat, 01 Jul 2023 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:31 PM IST
सार
गोविंदा ने बताया कि उन्होंने मां के दरबार में मन्नत मांगी थी। अब मां की कृपा हुई है और मनोकामना पूर्ण हुई तो आज मां ज्वाला के दरबार में हाजिरी भरने आए हैं।
विज्ञापन
मां ज्वाला के दर्शन करते गोविंदा धर्मपत्नी सुनीता के साथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा धर्मपत्नी सुनीता के साथ शनिवार को शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारी ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई। गोविंदा ने अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
विज्ञापन
गोविंदा इससे पहले भी हर साल मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आते रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता माता ज्वाला की परम भक्त हैं। गोविंदा के परिवार की मां ज्वाला के दरबार में गहरी आस्था है। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने मां के दरबार में मन्नत मांगी थी।
विज्ञापन
अब मां की कृपा हुई है और मनोकामना पूर्ण हुई तो आज मां ज्वाला के दरबार में हाजिरी भरने आए हैं। मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रशासन की तरफ से उन्हें माता की चुनरी व सिरोपा भी भेंट किया गया। गोविंदा ने मुरली मनोहर मंदिर के भी दर्शन किये। पुजारी डिंपल ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना करवाई।
विज्ञापन