फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood actor Anupam Kher statement on target killing in Meet Press Program in Shimla

Shimla: कश्मीर में टारगेट किलिंग पर अनुपम खेर बोले- आतंकवादी देशभक्त मुसलमानों की भी कर रहे हत्या

Mon, 22 Aug 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

अनुपम खेर ने कहा कि हाल में आतंकवादियों ने केंद्र शासित प्रदेश में फिर से लक्षित हत्याएं शुरू कर दीं। अब वे देशभक्त मुसलमानों की भी हत्याएं कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Bollywood actor Anupam Kher statement on target killing in Meet Press Program in Shimla
शिमला में अभिनेता अनुपम खेर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अच्छी फिल्म अपना रास्ता खुद बना लेती है। फिल्म लाल सिंह चड्डा के बायकॉट को लेकर पूछे सवाल पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने यह तर्क दिया। अनुपम खेर प्रेस से शिमला में मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग को लेकर अनुपम खेर ने कहा कि यह 50  सालों से हो रहा है। इसे खत्म करने के लिए आतंकवाद खत्म होना चाहिए। कुछ ने कहा था कि कश्मीर फाइल्स आने के बाद यह फिर से बढ़ा है, लेकिन अब कश्मीरी पंडित ही नहीं, बल्कि मुसलमानों भाइयों और बहनों की हत्या भी हो रही है। 

विज्ञापन


अनपुम ने बताया कि फिल्म अच्छी होगी तो बायकॉट से फर्क नहीं पड़ता, हो सकता है पांच फीसदी लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई होगी, लेकिन 95 फीसदी लोग फिल्म देखने गए हैं, उन्होंने बाहर आकर बोला होगा कि फिल्म अच्छी है। लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी है। कुछ लोगों को लगा होगा कि बायकॉट करना चाहिए। मेरी कुछ फिल्मों को भी बायकॉट किया गया। आमिर खान ने 2015 में इन टॉलरेंस को लेकर बयान दिया, लेकिन उनकी फिल्म दंगल और पीके चल पड़ी। दुनिया में हिंदुस्तान से ज्यादा टॉलरेंस कोई नहीं है। आमिर खान की बतौर एक्टर इज्जत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अच्छी फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर नहीं चली। हालांकि कश्मीर फाइल चली है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन को लेकर जनता जागरूक हो गई है। 
विज्ञापन

 

अमिताभ बच्चन बोले थे, आप खुशकिस्मत

 अनुपम खेर से जीवन में विफलता को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वे विफलता को सफलता में बदलना जानते हैं। परिजनों ने हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाया था। जब फिल्मों में काम किया अच्छी हिंदी बोलने के कारण एक बार बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अनुपम आप खुशकिस्मत हैं कि आपके मां बाप ने आपको हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी के किस्से को सुनाया
 अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने शाही थियेटर में दो बदन फिल्म देखी थी। उस दौरान टिकट की खिड़की बंद होती थी और लाइन लगती थी। खिड़की के खुलने पर लाइन टूट जाती थी। इस बीच एक फौजी फिल्म देखने आया। भीड़ में फौजी ने खिड़की पर हाथ रख दिया तो टिकट वाले ने कहा कि घबरा क्यों रहा है, इस पर फौजी ने उसे जमीन से दो इंच हवा में उठा दिया और कहा कि गोली से नहीं घबराया तो तेरे से क्या घबराऊंगा। 

व्यक्तिगत तौर पर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं 
खेर ने कहा कि राहुल गांधी की बातें सुनकर मुझे अगर यह लगेगा कि यह देश के बारे में कितने न्योछावर हैं और देश के बारे में कितने चिंतित हैं तो मुझे अच्छा लगेगा। मन में सोचकर कुछ नहीं होगा। मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी के खिलाफ नहीं हूं, मगर देश प्रेम एक्शन में होना चाहिए, अभिनय में नहीं।


शिमला ने मुझे मासूमियत और मेहनत करना सिखाई : खेर 
अनुपम खेर ने कहा कि शिमला शहर ने मुझे मासूमियत और मेहनत करना सिखाई। इसी शहर से मैंने गिरकर उठना सीखा है। अपने दादा की बात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब इंसान गरीब होता है तो खुशी ही उसकी सबसे बड़ी अमीरी होती है। अगर इंसान के हौसले बुलंद हों तो उसके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान खेर ने बचपन से जुड़े किस्से और  बॉलीवुड के सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने मोदी के देश में किए अच्छे कामों और हर घर तिरंगा अभियान की सराहना की।

सीएम जयराम ने मिले अभिनेता अनुपम खेर
उधर, देर शाम अभिनेता और पदम भूषण पुरस्कार से सम्मानित अनुपम खेर ने शिमला के ओकओवर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed