यारियां फिल्म के लिए आमिर खान ने नाटी किंग कुलदीप को दिए टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बड़े परदे पर आ रही हिमाचली फिल्म यारियां की बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सराहना की है। उन्होंने फिल्म संबंधी टिप्स भी दिए। कांगड़ा में शूटिंग लोकेशन देखने आए आमिर खान से पहाड़ी नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पहाड़ी गीतों के निर्माता एवं अभिनेता पोलाराम ढांगवाला ने भेंट की।
आमिर खान के साथ भेंट के बाद नालागढ़ पहुंचे नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने यह जानकारी दी। हिमाचली फिल्म यारियां का मुहूर्त शॉर्ट फिल्मा लिया गया है। जल्द इसका टीजर रिलीज होगा। दो दोस्तों पर आधारित फिल्म में हिमाचली संस्कृति के दर्शन होंगे। फिल्म हिमाचल के सभी थियेटरों के अलावा उत्तराखंड और चंडीगढ़ में भी रिलीज की जाएगी।
यारियां फिल्म में मुख्य किरदार नाटी किंग कुलदीप शर्मा और टी सीरीज कंपनी के मशहूर निर्माता अभिनेता पोलाराम ढांगवाला निभाएंगे। इसके अलावा हिमाचल और पंजाब के नामी एवं मशहूर कलाकार भी होंगे। 70 एमएम के बड़े परदे पर फिल्म ढांगवाला प्रोडक्शन के बैनर तले आएगी।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि आमिर खान सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनसे मिलकर बहुत प्रेरणा मिली। उन्होंने हिमाचल की इस फिल्म को बहुत सत्कार दिया है और आवश्यक टिप्स भी दिए हैं। फिल्म निर्माता एवं अभिनेता पोलाराम ढांगवाला ने कहा कि आमिर खान के सुझाव को ध्यान में रखकर इस फिल्म के साथ पूरा नया करने की कोशिश की जाएगी।