फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero fall into trench at kullu, two died.

गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो युवकों की मौत

Thu, 31 Dec 2015 07:29 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
bolero fall into trench at kullu, two died.

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार सैंज-लारजी मार्ग पर छानी नाला के पास बोलेरो गाड़ी के खाई लुढ़कने से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी सैंज से लारजी की तरफ गाड़ी आ रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान योगेश (24) निवासी झीड़ी मंडी और बलविंद्र कुमार (30) निवासी हमीरपुर के तौर पर हुई है। हादसे में मारे गए दोनों युवक सैंज में काम करते थे। दोनों कुल्लू की ओर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी नं एचपी 01 के 3962 बीती रात दो सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेजा गया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बलविंद्र एनएचपीसी की मेस में कुक था। उसने योगेश से लिफ्ट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत

bolero fall into trench at kullu, two died.

उधर, पांवटा साहिब के धौलाकुआं से खैरी मार्ग पर वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क के समीप खेल रहे एक बच्चे को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम रामपुरभारापुर निवासी विजय (4) पुत्र संजीव कुमार सड़क किनारे खेल रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार टाटा माजा वाहन एचआर 02बी-6659 ने बच्चे को बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, चालक मौके से फरार हो गया। बच्चे को गंभीर हालत मे पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया।

मामले की जांच कर रहे एएसआई देवी सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि हादसे में रामपुर भारापुर निवासी 4 वर्षीय विजय पुत्र संजीव कुमार सड़क हादसे में मौत हो गई है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

रामपुर में मिले दो शव, अभी तक पहचान नहीं

bolero fall into trench at kullu, two died.

वहीं रामपुर के ननखडी ब्लॉक में पुलिस ने दो अज्ञात शव पहचान के लिए रखे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ननखड़ी के मझेठी गांव के नजदीक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव मिला है। नेपाली मूल के व्यक्ति ने काले रंग का हाईनैक पहना है और दाई आंख के नीचे काला तिल है। दूसरा व्यक्ति बिहारी मूल का है।

बताया जा रहा है कि बिहारी मूल का व्यक्ति ननखड़ी के ब्यूंथल गांव के पास लोगों को बीमारी की हालत में मिला था। लोगों ने उसे इलाज के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां बिहारी मूल के व्यक्ति की अस्पताल में ही मौत हो गई। उसकी छाती में तिल का निशान है।

पहचान न होने से पुलिस ने दोनों शवों को खनेरी अस्पताल के शव गृह में रखा है। एसएसओ रामपुर शेहर सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक का कोई भी रिश्तेदार पुलिस थाना रामपुर में दूरभाष नंबर 0178-2233010 पर संपर्क कर सकते हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी रामपुर सोमदत ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed