फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Body found in burnt car in Bairi village of Hamirpur, could not be identified

Hamirpur: हमीरपुर के बैरी गांव में जली कार में शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान

Wed, 02 Nov 2022 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के सुजानपुर के बैरी गांव में जली हुई कार बरामद की गई है। कार के अंदर से जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति का शव बुरी तरह से जल गया है।

विज्ञापन
Body found in burnt car in Bairi village of Hamirpur, could not be identified
जली हुई कार बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर के बैरी गांव में जली हुई कार बरामद की गई है। कार के अंदर से जला हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। व्यक्ति का शव बुरी तरह से जल गया है। इसकी पहचान करना मुश्किल है। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने बुधवार को सुजानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर बैरी गांव में खड्ड के किनारे जली हुई कार देखी। इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति की गाड़ी बरामद की गई है, वह जंगल बैरी स्थित पुलिस बटालियन में कार्यरत है।

विज्ञापन


वह भी गायब है। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा भी पहुंचे। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने कहा कि शव किसका है, अभी यह पता नहीं चल पाया है। यह गाड़ी जंगल बैरी स्थित पुलिस बटालियन में कार्यरत जवान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed