{"_id":"65c75eed1ad374beac097341","slug":"board-raids-the-house-of-retired-teacher-who-was-stealing-electricity-teacher-caught-red-handed-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बिजली चोरी कर रहे सेवानिवृत शिक्षक के घर बोर्ड ने दी दबिश, रंगे हाथ पकड़ा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बिजली चोरी कर रहे सेवानिवृत शिक्षक के घर बोर्ड ने दी दबिश, रंगे हाथ पकड़ा शिक्षक
Sat, 10 Feb 2024 05:03 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अवाहदेवी(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Feb 2024 05:03 PM IST
सार
हमीरपुर जिले में बिजली उपमंडल भोरंज के तहत एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर बिजली चोरी पर बिजली बोर्ड ने दबिश दी।
विज्ञापन
बिजली चोरी(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बिजली उपमंडल भोरंज के तहत एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर बिजली चोरी पर बिजली बोर्ड ने दबिश दी। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता और एक कर्मचारी ने शनिवार तड़के करीब 6:00 बजे सेवानिवृत शिक्षक के घर दबिश दी और उसे रंगे हाथ बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने पहले भी सेवानिवृत्त शिक्षक को चेतावनी दी थी कि बिजली चोरी करना बंद कर दें। शनिवार सुबह दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा। बिजली बोर्ड भोरंज के सहायक अभियंता अनुराग चंदेल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। उन्होंने कहा कि मामले आगामी कार्रवाई नियमों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन