फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Block Resource Centre Coordinator will be removed in himachal pradesh

इतने वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके बीआरसीसी हटेंगे, निदेशक को दिए निर्देश

Thu, 18 Oct 2018 01:42 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Block Resource Centre Coordinator  will be removed in himachal pradesh

सरकार ने सूबे के विभिन्न शिक्षा खंडों में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके खंड स्रोत समन्वयकों (बीआरसीसी) को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 30 अक्तूबर से पूर्व नए खंड स्रोत समन्यवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। कुछ दिन पूर्व खंड स्रोत समन्वयकों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिमला में मिला था। इसने तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके बीआरसीसी को सेवाविस्तार देने की मांग उठाई थी।

विज्ञापन


सरकार ने उनकी इस मांग को अवैध ठहराते हुए नई नियुक्ति के आदेश दिए हैं। सरकार से आदेश मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश इंटिग्रेटेड स्कीम फार स्कूल एजूकेशन (आईएसएसई) निदेशक ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसके अनुसार जिले के सभी प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों और जिला परियोजना निदेशकों को उचित कार्रवाई करनी होगी। सरकार ने तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण कर चुके अध्यापकों को उनके संबंधित स्कूलों में भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Block Resource Centre Coordinator  will be removed in himachal pradesh
हिमाचल प्रदेश सरकार

साथ ही 30 अक्तूबर से पूर्व नए खंड स्रोत समन्यवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। प्रदेश में कुल 128 शिक्षा खंड हैं। प्रत्येक शिक्षा खंड के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग से एक-एक खंड स्रोत समन्वयक नियुक्त है। प्रदेश में कुल 256 खंड स्रोत समन्वयक कार्यरत हैं। खंड स्रोत समन्वयक को अपने शिक्षा खंड में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) को सही तरीके से कार्यान्वित करने का जिम्मा दिया है।

पूर्व सरकार ने खंड स्रोत समन्वयकों की नियुक्ति को तीन वर्ष का कार्यकाल निर्धारित करते हुए नई भर्तियां की थीं। इसके तहत प्राइमरी और अपर प्राइमरी में खंड स्रोत समन्वयक नियुक्त किए थे। वर्तमान में प्रदेश में सैकड़ों ऐसे बीआरसीसी हैं, जिनका कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। आईएसएसई के निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई भर्ती प्रक्रिया 30 अक्तूबर से पूर्व पूरी करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed