फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Blast at House doors windows damaged Police start probe in Sultanpur Kullu

Kullu News: रसोईघर में धमाका, युवक झुलसा, साथ लगते घरों में भी दरारें, शीशे-खिड़कियां टूटे

Fri, 24 Nov 2023 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह एक मकान के रसोईघर में जोरदार धमाका हुआ। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। धमाके से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन
Blast at House doors windows damaged Police start probe in Sultanpur Kullu
जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह एक मकान के रसोईघर में जोरदार धमाका हुआ। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। धमाके से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ लगते छह घरों में दरारें आने के साथ खिड़कियां, दरवाजे और शीशे भी टूट गए। जबकि एक किरायेदार युवक सुरेश पुत्र मनी राम निवासी जोंगा बुआई, तहसील व जिला कुल्लू झुलस गया। उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन




विज्ञापन

अन्य किरायेदार डिंपल निवासी थाच, लगवैली, कुल्लू को भी हल्की चोटें आई हैं। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए मंडी से फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने यहां से सैंपल लिए, दिनभर पुलिस की टीम भी मौके पर ही डटी रही। हालांकि धमाका किन कारणों से इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। रसोईघर में गैस सिलिंडर सही पाया गया। धमाका इतना बड़ा था कि करीब एक किमी तक इसकी आवाज सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे सुल्तानपुर के वार्ड नंबर चार में एक मंजिला मकान के रसोईघर में जोर का धमाका हुआ, जिससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के कारण साथ लगते स्लेटपोश ढाई मंजिला मकान की खिड़कियां, दरवाजे, सीलिंग, बरामदा, बीम आदि क्षतिग्रस्त हो गए। मकान को करीब 80 फीसदी क्षति पहुंची। महिला बालादसी के कमरे में टीवी, हीटर आदि टूटने से 50,000 रुपये की क्षति हुई है। किरायेदार टेक चंद, रंजना का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ।


जबकि साथ लगते आदर्श वर्मा के मकान में खिड़की, दरवाजे टूटने से पांच लाख का नुकसान हुआ। धमाके से रामकृष्ण शर्मा, जोगिंद्र, सुभाष, राम सिंह के मकानों को क्षति हुई है। राजस्व विभाग की ओर से करीब 30 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है। स्थानीय लोगों ने धमाके के कारणाें की जांच करने की मांग की है।
 

सूचना मिलते ही अखाड़ा चौकी और कुल्लू थाना से अधिकारी मौके पर पहुंचे। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए फाॅरेंसिक टीम पहुंची है। पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। -साक्षी वर्मा, एसपी कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed