फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Blackout in extreme cold Electricity board workers engaged in repair work day and night

Shimla News: प्रचंड ठंड में ब्लैकआउट, कांपी पहाड़ों की रानी; दिन-रात मरम्मत में जुटे रहे बिजली बोर्ड के कर्मी

Sun, 29 Dec 2024 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

 शनिवार को एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में लोग ठिठुरते रहे। 66 केवी टुटू पावर हाउस स्टेशन में सीटी (करंट) ट्रांसफार्मर और लाइटनिंग अरेस्टर (एलए) शुक्रवार देर रात बारिश के चलते ब्लास्ट हो गए। 

विज्ञापन
Shimla News Blackout in extreme cold Electricity board workers engaged in repair work day and night
बिजली के तारों की मरम्मत करते बिजली कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बारिश के बीच प्रचंड ठंड में बत्ती गुल होने से पहाड़ों की रानी कांप उठी। शनिवार को एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में लोग ठिठुरते रहे। 66 केवी टुटू पावर हाउस स्टेशन में सीटी (करंट) ट्रांसफार्मर और लाइटनिंग अरेस्टर (एलए) शुक्रवार देर रात बारिश के चलते ब्लास्ट हो गए। इससे राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। स्टेशन के ट्रांसफार्मर का सीटी शुक्रवार रात करीब 10 बजे ब्लास्ट हो गया। कुछ देर बाद लाइटनिंग अरेस्टर भी खराब हो गया। इसके कारण समरहिल, बालूगंज, तारादेवी, भराड़ी, खलीनी, टुटू, खलीनी, संजौली सहित शहर के ज्यादातर के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इन क्षेत्रों में 33 केवी परवाणू लाइन से बिजली की वैकल्पिक आपूर्ति दी गई। तकनीकी खराबी को ठीक करने में बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे। अधिकतर इलाकों में शनिवार आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक बिजली के कारण बोर्ड के उपकरणों में खराबी आई है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे सीटी सहित अन्य तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया, जबकि लाइटनिंग अरेस्टर को बदलने का कार्य शनिवार को भी दिनभर चलता रहा। बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे टुटू में 66 केवी ट्रांसफार्मर का सीटी ब्लास्ट हो गया। इससे शहर के अधिकतर विद्युत उपमंडलों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान शिमला शहर को 33 केवी परवाणू-टुटू और 11 केवी चक्कर, तारादेवी फीडर से वैकल्पिक आपूर्ति दी गई। इस बीच बिजली का लोड बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर सब स्टेशनों से कट लगे। कई क्षेत्रों में आधे-आधे घंटे बाद विद्युत सप्लाई दी गई। हालांकि, बोर्ड के कर्मचारी शनिवार को दिनभर उपभोक्ताओं को वैकल्पिक लाइनों से बिजली आपूर्ति मुहैया करने में लगे रहे।

विज्ञापन

बारिश के बीच शहर के संजौली, विजयनगर, कच्चीघाटी, नवबाहर, बालूगंज और टिंबर हाउस क्षेत्र में देर शाम तक बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। इस दौरान टुटू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। सिटी डिवीजन के सीनियर एक्सईएन तनुज गुप्ता और जतोग ट्रांसमिशन के एक्सईएन पुनीत कश्यप कर्मचारियों के साथ रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगे रहे। इस बीच खराब ट्रांसफार्मर के एलए को बदल गया। इसकी जगह पर नया एलए स्थापित किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश विवि, जाठियादेवी, जुब्बड़हट्टी, बडैहरी और आसपास के क्षेत्रों में आठ घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल होने से लोग ठिठुरते रहे।

66केवी टुटू पावर हाउस स्टेशन में सीटी ट्रांसफार्मर और एलए शुक्रवार देर रात ब्लास्ट हो गए। इसके चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुटे रहे। अधिकतर इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है- तनुज गुप्ता, सीनियर एक्सईएन, बिजली बोर्ड सिटी डिवीजन, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed