फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Black marketing of onion in Himachal, officials will inspect warehouses

Himachal News: हिमाचल में प्याज की कालाबाजारी, गोदामों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

Thu, 02 Nov 2023 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Nov 2023 10:57 AM IST
सार

हिमाचल सरकार प्याज के दामों पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग को प्याज के थोक विक्रेताओं के गोदामों में छापेमारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Black marketing of onion in Himachal, officials will inspect warehouses
प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में प्याज की पैदावार कम होने पर हिमाचल में इसके के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में बड़े कारोबारी और व्यापारी गोदामों में प्याज का स्टॉक जमा करने लगे हैं। हिमाचल सरकार प्याज के दामों पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने खाद्य नागरिक और उपभोक्ता मामले विभाग को प्याज के थोक विक्रेताओं के गोदामों में छापेमारी के निर्देश दिए हैं। अगर किसी कारोबारी ने प्याज का स्टॉक जमा किया होगा तो सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, इन कारोबारियों को लाखों रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। बीते साल अक्तूबर - नवंबर में प्याज 200 रुपये किलो तक पहुंच गया था। उस दौरान भी सरकार ने थोक विक्रेताओं के लिए गोदामों में 20 क्विंटल प्याज और 10 क्विंटल आलू का स्टॉक रखने की सीमा निर्धारित की थी। हिमाचल में अगर प्याज के दाम नहीं रोकते है तो सरकार स्टोरेज लिमिट तय करेगी। हिमाचल प्रदेश में सप्ताह के भीतर की प्याज के दाम बढ़े है। इससे पहले प्याज 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि देश में प्याज की कमी चल रही है। प्याज के थोक विक्रेताओं ने प्याज का स्टाॅक जमा कर दिया है। अब इसे महंगे दामों में बाजार में भेजा जा रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन के चलते बाजार में प्याज ने लोगों के आंसू निकाल दिए है। हिमाचल में लगातार बढ़ती प्याज की कीमत से लोग परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि मंडी में थोक भाव बढ़ने के कारण प्याज महंगा बिक रहा है। प्याज में अचानक महंगाई की वजह से बिक्री में काफी कमी आई है। दुकानदारों ने कहा बाहरी राज्यों में बारिश की वजह से फसल खराब हो गई थी जिसकी वजह से दामों में बढ़ोतरी हुई है। अभी मंडी में प्याज दिल्ली और नासिक से आ रहा है। नई फसल बाजार में आना शुरू होगी तो दाम गिरेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक रामकुमार गौतम ने बताया कि जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को थोक विक्रेताओं के गोदामों में निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। सब्जी मंडियों में भी जिन दुकानदारों ने मूल्य सूची नहीं लगाई है, उनके चालान काटने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed