फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJYM National President Tejashwi Surya counter attack on cm arvind Kejriwal statement on The Kashmir Files movie in solan himachal

भाजयुमो: राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बोले- केजरीवाल बताएं आतंकवादियों के साथ हैं या नरसंहार पीड़ितों के पक्ष में

Fri, 25 Mar 2022 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

शुक्रवार को सोलन पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे आतंकवादियों के साथ हैं या फिर नरसंहार पीड़ितों के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन
BJYM National President Tejashwi Surya counter attack on cm arvind Kejriwal statement on The Kashmir Files movie in solan himachal
सोलन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यू ट्यूब पर फिल्म जारी करने के बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को सोलन पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे आतंकवादियों के साथ हैं या फिर नरसंहार पीड़ितों के पक्ष में हैं। सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने केजरीवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कश्मीर के नरसंहार को झूठ बताया है। सूर्या ने कहा कि अरविंद केजरीवाल विधानसभा में कश्मीर के नरसंहार को लेकर उपहास उड़ा रहे थे। आम आदमी पार्टी के विधायक हंस रहे थे। सबने वीडियो में अरविंद केजरीवाल के इस कृत्य को देखा है। इससे पहले सोलन के पुराने डीसी चौक से बस स्टैंड तक युवाओं ने रोड शो भी निकाला।

विज्ञापन


भाजयुमो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
सूर्या ने कहा कि वे प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इसमें प्रदेश के युवाओं को जोड़ने के लिए योजना बनाई जाएगी। पांच माह संगठन की एकजुटता को लेकर कार्य किया जाएगा। चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में भी सरकार को रिपीट किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों को बताई जाएंगी। मंडल से जिलास्तर तक युवाओं की टीम तैयार कर वन बूथ 20 यूथ मंत्र पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और विनीत त्यागी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed