विधानसभा घेरेगी बीजेपी, डीवाईएफआई का होगा जबरदस्त प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल के सैकड़ों कार्यकर्त्ता 7 अप्रैल को होने वाले विधानसभा घेराव के लिए शिमला पहुंचेंगे। शनिवार को बीजेपी शिमला ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई।
मंडल महामंत्री प्रमोद ठाकुर ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल पर युकां कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले के विरोध में सात अप्रैल को विधानसभा घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में शिमला ग्रामीण मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में प्रमोद ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, कृष्णदत्त शर्मा, मीरा थापा, अनुज शर्मा, केडी शर्मा, रमेश शर्मा, कली राम चौहान, त्रिलोक सिंह वर्मा, ईश्वर सिंह, चेत राम, नागेश शर्मा और छविंद्र पाल ने भाग लिया।
डीवाईएफआई छह अप्रैल को करेगी प्रदर्शन
भारत की जनवादी नौजवान सभा छह अप्रैल को विधानसभा का घेराव करेगी। 23 मार्च से शुरू हुई सभा की जन चेतना संघर्ष यात्रा शनिवार को कसुपम्टी विस क्षेत्र में पहुंची।
नौजवान सभा के जिला सचिव बाबू राम, जिला उपाध्यक्ष राजीव चौहान, दयाल, विवेक कश्यप, कपिल भारद्वाज, अशोक ठाकुर, सन्नी, सुरजीत, रंजना और रजनी ने बताय कि प्रदर्शन बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर किया जाएगा।