{"_id":"5cacb9a8bdec22141c6e785d","slug":"bjp-vice-president-pravin-sharma-statement-over-suresh-chandel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश चंदेल भाजपा के संपर्क में, अभी कोई कार्रवाई नहीं : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश चंदेल भाजपा के संपर्क में, अभी कोई कार्रवाई नहीं : प्रवीण
Tue, 09 Apr 2019 09:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने हमीरपुर में कहा कि कांग्रेसियों को भाजपा के संकल्प-पत्र पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र को देखकर ऐसा लगता है कि इसे पाक परस्त लोगों ने तैयार किया हो।
विज्ञापन
प्रवीण शर्मा ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल अभी भाजपा के संपर्क में हैं। अभी उन पर पार्टी की ओर से कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के जरिये भारत शीघ्र ही विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। संकल्प-पत्र आने वाले समय में देश के विकास का रोड मैप होगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल शर्मा पर क्या कार्रवाई करनी है, यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है। कौल सिंह ठाकुर ने नामांकन के बाद प्रचार का जो बयान दिया है, उससे हो सकता है कि अनिल शर्मा से उनकी कोई बात हुई होगी।