Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP takes out protest rally in protest of one year of Congress government, demonstrations across the state

Himachal News: खाली बर्तन, खाद के थैलों और 1500 रुपये लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Dec 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 06:56 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने दूध के खाली बर्तनों, खाद के थैलों और 1500 रुपये हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
BJP takes out protest rally in protest of one year of Congress government, demonstrations across the state
भाजपा ने प्रदेशभर में किए प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस सरकार के एक साल पर भाजपा ने सोमवार को आक्रोश दिवस के तहत  प्रदेश में धरने-प्रदर्शन और रोष रैलियां निकालीं। भाजपा नेताओं ने दूध के खाली बर्तनों, खाद के थैलों और 1500 रुपये हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की नाकामियों को लेकर तैयार किए गए 68,000 पर्चे भाजपा सभी विधानसभा क्षेत्रों के बाजारों में बांटेगी। सोमवार से यह अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सीपीएस की गैरकानूनी तरीके से नियुक्ति, कैबिनेट रैंक पर अनेक नियुक्तियां, होर्डिंगों और विज्ञापनों पर भारी खर्चा कर आम जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन

प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है और कांग्रेस सरकार जश्न मनाने में मस्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, ड्रग माफिया पूरी तरह बेलगाम है। सोमवार को सिरमौर के नाहन में पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, सोलन में प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद और सांसद सुरेश कश्यप, बिलासपुर में विधायक त्रिलोक जम्वाल और रणधीर शर्मा, हमीरपुर में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, ऊना में विधायक सतपाल सत्ती और इंदू गोस्वामी की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में विधायक हंसराज और त्रिलोक कपूर, किन्नौर में सूरत नेगी और संजीव कटवाल, लाहौल स्पीति में राजेन्द्र बौद्ध और पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डेय, कुल्लू में विधायक सुरेन्द्र शौरी और पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। जिला मंडी का विरोध प्रदर्शन सुंदरनगर में 12 दिसंबर को और जिला कांगड़ा का विरोध प्रदर्शन 18 दिसंबर को होगा।
 

Trending Videos

हमीरपुर में गरजे पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, बोले- कांग्रेस सरकार की हर गांरटी हुई फेल
वहीं, सीएम सुक्खू के गृह जिले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मोर्चा संभाला। खराब तबीयत के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ऐतिहासिक गांधी पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब गरजे। धूमल ने कहा कि एक साल पहले झूठ के बल पर कांग्रेस सत्ता में आई। प्रदेश में जनता आक्रोश में है। आपदा में जिन लोगों के घर घिरे वह टेंट में रहने को मजबूर हैं। यह जश्र का मौका नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की हर गांरटी फेल हुई है। पिछली दफा महिला शक्ति 1500 रुपये के धोखे में आ गई। कांग्रेस ने चुनावों में कईंयों के फार्म भरे और कईंयों के खाते में पैसा डाल दिया, लेकिन अब जनता समझ चुकी है। लोस चुनावों में भाजपा जीत हासिल कर तीसरी दफा सरकार बनाएगी। काम करने वाले गांरटी नहीं देते, कार्य करने वालों को गांरटी देने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की हर गांरटी पूरी हुई देश और विश्व में वर्तमान में मोदी का नाम ही गारंटी है।  केंद्र सरकार ने 11 हजार मकान और करोड़ो रूपये सड़कों के लिए स्वीकृत किया, लेकिन कांग्रेसियों को प्रदेश में जेब में कैश चाहिए ताकि अपने चेहेतों को आगे बांट सकें। सरकार पैसे निश्चित योजना के तहत आते है और नियमों का पालन होता है। प्रदेश सरकार के नुमाइंदे इसके विपरित महज दोषारोपण में जुटी हुई है। धूमल ने कहा कि राजस्थान और झारखंड में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और हिमाचल में जनता जल्द नकार देगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोस चुनावों में भाजपा देश में 400 से अधिक सीट जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed