फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP state president Suresh Kashyap convened 25 state working committee meeting

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 25 को बुलाई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Thu, 20 Aug 2020 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Suresh Kashyap convened 25 state working committee meeting
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 25 अगस्त को पार्टी मुख्यालय दीपकमल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम सेमी-वर्चुअल बैठक 25 अगस्त को सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और सायं 5.30 बजे तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित केंद्र व प्रदेश के वरिष्ठ नेता वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहेंगे। बैठक वर्चुअल माध्यम से हो रही है इसलिए प्रत्येक जिला मुख्यालय में एलईडी प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे। बैठक के आयोजन के लिए वीरवार को प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में एक कार्य योजना भी तैयार की गई।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप से मिले एसएमसी शिक्षक 

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप से वीरवार को कई प्रतिनिधिमंडल मिले। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रदेश एसएमसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन राजेश भारत एवं अध्यक्ष मनोज रोगटा की अध्यक्षता में मिला। संघ ने इन्होंने हाल ही में अपने खिलाफ आए फैसले में सरकार से पुनर्विचार दायर करवाने का आग्रह किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल भी मिला।

इसकी अध्यक्षता महामंत्री सुरेश ठाकुर ने की। उनके साथ प्रेम दत्त शर्मा, नरेश शर्मा, हरि मोहन ठाकुर और जोगिंद्र सिंह उपस्थित रहे। सीआरआई कसौली का प्रतिनिधिमंडल राजकुमार सिंगला की अध्यक्षता में मिला। इसमें अध्यक्ष विजय शर्मा एवं महामंत्री रविकांत उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कान्हां तेरी मुरली गायक राकेश हिमालयन के वीडियो के पोस्टर का विमोचन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed