{"_id":"62601996446b9f12e624d3f1","slug":"bjp-sc-morcha-national-president-arya-said-after-conversion-people-of-dalit-society-should-not-get-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एससी मोर्चा: राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य बोले- धर्मांतरण के बाद दलित समाज के लोगों को न मिले आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एससी मोर्चा: राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य बोले- धर्मांतरण के बाद दलित समाज के लोगों को न मिले आरक्षण
Wed, 20 Apr 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:53 PM IST
सार
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि अगर दलित समाज के लोग धर्मांतरण कर दूसरे धर्म में जा रहे हैं, तो उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। आर्य ने बुधवार को शिमला के होली डे होम में पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा है कि आरक्षण की जहां तक बात है तो अस्पृश्यता के कारण ही एससी वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया गया है। अगर दलित समाज के लोग धर्मांतरण कर दूसरे धर्म में जा रहे हैं, तो उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। आर्य ने बुधवार को शिमला के होली डे होम में पत्रकार वार्ता की। ईसाइयों और मुस्लिमों में दलितों को एससी की तर्ज पर आरक्षण देने की जरूरत को खारिज करते हुए उन्होंने दोहराया कि आरक्षण अस्पृश्यता के आधार पर दिया गया है न कि इसे गरीबी को आधार बनाकर दिया है।
विज्ञापन
आर्य ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की अभी जरूरत नहीं होने की बात कर कहा कि जब तक एससी और अन्य वर्ग आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से बराबरी पर नहीं आते, तब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं हो सकता है। सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने ही किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सभी अनुसूचित जाति समुदायों को सरकार और संगठन में तरजीह नहीं मिलने का मुद्दा उठने से अनभिज्ञता जताई और कहा कि उत्तर प्रदेश में सब समुदायों को टिकट मिले हैं। एससी वर्ग से 12 मंत्री बने हैं। आर्य ने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। सबसे बड़ा 142 लाख करोड़ रुपये का बजट एससी वर्ग के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही आया है।
विज्ञापन
हिमाचल में 2500 बूथों पर एससी के 100 से ज्यादा मतदाता
आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2500 बूथ ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा मतदाता अनुसूचित जाति के हैं। वहां पर टीमें बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मंडल में एससी वर्ग के सम्मेलन होंगे। नए सांसद डॉ. सिकंदर कुमार भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों में जाकर बैठकेें लेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सिकंदर को टोपी और शॉल देकर किया सम्मानित
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक होलीडे होम शिमला में हुई। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया। बैठक की प्रस्तावना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रीय महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी सिटी रवि ने सभी से अपना राजनीतिक अनुभव साझा किया। जलपान के बाद द्वितीय सत्र में भाजपा के केंद्रीय संगठक वी सतीश करणीय कार्य विषय पर विचार रखे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।