{"_id":"570150644f1c1b6921c811fe","slug":"bjp-satpal-satti-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल ही वीरभद्र का असली ठिकाना: सतपाल सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल ही वीरभद्र का असली ठिकाना: सतपाल सत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जेल ही वीरभद्र का असली ठिकाना है। सत्ती अंबेडकर भवन बहड़ाला में आयोजित मंडल भाजपा की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलिया ने की। जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि देश में अब कांग्रेस की तरह गुंडाराज नहीं, बल्कि कानून का राज चल रहा है। कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन वे मामलों को व्यक्तिगत बनाने में लगे हैं। वीरभद्र सिंह को पुत्र की संपत्ति अटैच करने के बाद अब सीएम के खाते सील होने की कार्रवाई जांच एजेंसी की जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
इस पर वीरभद्र सिंह को राजनीति नहीं करनी चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसी को न तो तंग कर रही है, न ही अस्थिर कर रही है। स्वयं कांग्रेस के ही विधायक कांग्रेस छोड़कर कर जा रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड, असम और मणिपुर इसके उदाहरण हैं। वीरभद्र के मामले में कांग्रेस धड़ों में बंटी है। कांग्रेस का ईमानदार कार्यकर्ता भी चाहता है कि वीरभद्र सत्ता को छोड़ें। इसके लिए भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन