फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp satpal satti statement over municipal corporation elections

कांग्रेस ने बारात तैयार की, पर दूल्हे का पता नहीं: सत्ती

Thu, 24 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 24 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
bjp satpal satti statement over municipal corporation elections
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस बेतहाशा पैसा खर्च कर रही है। यह सारा पैसा भ्रष्टाचार से इकट्ठा किया हुआ है। - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम धर्मशाला के चुनाव से पहले अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। इसी हताशा में धर्मशाला के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है। कांग्रेस अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


सत्ती ने प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस पर करारा हमला किया है। सत्ती का प्रेस बयान धर्मशाला से प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रमुख राकेश शर्मा ने जारी किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस बेतहाशा पैसा खर्च कर रही है। यह सारा पैसा भ्रष्टाचार से इकट्ठा किया हुआ है।
विज्ञापन


पैसे के बल पर कांग्रेस धर्मशाला नगर निगम के मतदाताओं को कम आंकने का प्रयास कर रही है। लेकिन, धर्मशाला का मतदाता समझदार है। वह अपने विवेक से स्वच्छ प्रत्याशियों का चयन करने को स्वतंत्र है। कांग्रेस के धन, शराब, माफिया, कर्मचारियों को धमकाने से धर्मशाला का मतदाता किसी प्रकार से प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव आयोग से इस प्रकार के प्रलोभन देकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी नीति ‘नोट देंगे वोट लेंगे’ को पंचायतीराज चुनाव में जनता ने नकार दिया था। फिर भी कांग्रेस नगर निगम चुनाव में इस तरह के हथकंडे अपना रही है।


कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है और आजाद जीतकर आए विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस ने बारात तो तैयार कर ली है पर दूल्हे का अभी तक कोई पता नहीं है। सत्ती ने शहरी विकास मंत्री सुधीर पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सत्ती ने कहा कि सुधीर शर्मा अपने प्रस्तावित घर के क्षेत्र को नगर निगम के दायरे में क्यों नहीं लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed