फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's victory necessary to make Delhi safe: Jairam

दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए भाजपा की जीत जरूरी: जयराम

Thu, 30 Jan 2020 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
BJP's victory necessary to make Delhi safe: Jairam
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे शाहीन बाग जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर भी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को को दिल्ली के मयूर विहार में पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी के समर्थन में रैली के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेता वोटों के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी पर राजनीति कर रहे हैं। नागरिक संशोधन अधिनियम का उद्देश्य देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। देश के अल्पसंख्यकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है,  वह पहले से ही इस महान देश के नागरिक तथा अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता, आम आदमी पार्टी के झूठे वायदों में नहीं आएगी। पिछले पांच साल में उन्होंने प्रलोभन देने के अलावा कुछ नहीं किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के रघुबरपुरा और पश्चिम कांतिनगर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अनिल वाजपेयी के समर्थन में रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed