फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's Kullu rally: CM Jairam said - AIIMS will be inaugurated next month

भाजपा की कुल्लू रैली: सीएम जयराम बोले- अगले माह होगा एम्स का उद्घाटन

Fri, 13 May 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 May 2022 10:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में एम्स जैसा प्रतिष्ठान मिला है। इसका अगले माह उद्घाटन होने जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। कांग्रेस नेता सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन
BJP's Kullu rally: CM Jairam said - AIIMS will be inaugurated next month
कुल्लू रैली में जेपी नड्डा व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में एम्स जैसा प्रतिष्ठान मिला है। इसका अगले माह उद्घाटन होने जा रहा है। ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। कांग्रेस नेता सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ढालपुर में रैली के दौरान कहा कि वह लोगों के चेहरे के अनुभव से यह कह सकते हैं कि प्रदेश में भाजपा सरकार फिर आएगी। कांग्रेस नेता रिवाज का जिक्र न करें। अब रिवाज बदल गया है।

विज्ञापन


अब प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश का बेटा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्य के दौरान की मधुर स्मृतियां लगभग सभी कार्यकर्ताओं से जुड़ी हैं। वह उन सभी साथियों को याद करते हैं, जिन्होंने उनके साथ समय बिताया है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के कारण सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन परियोजनाओं का निर्माण संभव हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में ही आयुष्मान भारत योजना जैसी योजना शुरू की गई। 
विज्ञापन


इन्हें नहीं मिला बोलने का मौका 
कुल्लू। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में कई नेताओं को बोलने का मौका नहीं मिला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब दस मिनट तक भाषण दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पांच मिनट में अपनी बात को समाप्त कर दिया। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री डॉ. रामलाल कारकंडा और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को बोलने का मौका नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed