फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP roared in Mandi, Srikant said- if FIR is not withdrawn then the agitation will intensify

HP Politics: मंडी में गरजी भाजपा, श्रीकांत बोले- एफआईआर वापस नहीं ली तो आंदोलन और तेज होगा

Wed, 06 Aug 2025 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 05:57 PM IST
सार

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अहंकार और तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में वर्तमान जन विरोधी कांग्रेस ने राहत की जगह आपदा प्रभावितों पर झूठी एफआईआर दर्ज की यह शर्मनाक है।

विज्ञापन
BJP roared in Mandi, Srikant said- if FIR is not withdrawn then the agitation will intensify
मंडी में गरजी भाजपा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में अहंकार और तानाशाही है। अपमान करना कांग्रेस की परंपरा रही है। प्रदेश सरकार की तानाशाही का जनता एक-एक दिन का हिसाब आने वाले समय में जरूर लेगी। सराज में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार ने झूठी एफआईआर दर्ज करवाई हैं जो सुक्खू सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेंगी। मंडी में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस पर हमला बोला। राहुल गांधी को नसीहत देते हुए उन्हाेंने कहा कि भाजपा युवाओं की पार्टी है और यह न तो रुकेगी और न ही झुकेगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के पास आपदा प्रभावितों के लिए कोई पैसा नहीं जबकि नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन देने के लिए पैसा है। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता का दुरुपयोग किया और चोरी पकड़ने पर हर किसी को अपमानित किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर तिरंगे झंडे के अपमान के आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि भाजपा कभी तिरंगे का अपमान नहीं कर सकती। राहुल गांधी देश की सेना और देश का अपमान आए दिन करते रहते हैं और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें इस बारे में फटकार भी मिल चुकी है। कांग्रेस संविधान का मजाक उड़ा रही है। अगर जल्द एफआईआर रद्द न की तो कांग्रेस को हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रशासन ने तो शिमला मैसेज भेज दिया था कि 90 फीसदीं सड़कें बंद हैं, भाजपा का प्रदर्शन नहीं होगा। तब भी बड़ी संख्या में भाजपा का प्रदर्शन हुआ। क्योंकि कष्ट में दुनिया जख्मों पर मरहम लगाती है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने आपदा प्रभावितों पर एफआईआर दर्ज कर गहरे जख्म दे दिए और एफआईआर उन पर दर्ज की गई जिनके इस त्रासदी में घर और जमीन ही चली गई। उन्होंने कहा कि यह सुक्खू सरकार का अत्याचार है। जब तक यह झूठे मुकदमे सरकार वापस नहीं लेगी तब तक हर पोलिंग बूथ पर भाजपा सरकार के खिलाफ एक जंग लड़ेगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा से परेशान लोगों पर तीन एफआईआर की गई, जिसमें से एक राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की एफआईआर है। इन मुकदमों में लोगों को जोड़ने का क्रम अभी भी चल रहा है और पहले क्रमांक इन्होंने खाली रखा है उसमें शायद मेरा ही नाम डालना होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि बरसात के कारण 2,000 करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन सरकार ने बजट प्रावधान ना के बराबर किया है।  मंडी में दानी सज्जनों की ओर से राहत के लिए 22 जेसीबी और पोकलेन दी गई हैं, पर कांग्रेस के नेता उनके बिल बनाकर उपायुक्त से बिलों के भुगतान का दबाव डाल रहे हैं। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री तुरंत आदेश करें कि यह झूठी एफआईआर तुरंत रद की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed