फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bjp rashtriya adhyaksh jp nadda statement overcentral university of himachal pradesh

हर दिन की मिलती है रिपोर्ट, सीयू मामले पर सब सामान्य: जेपी नड्डा

Sun, 22 Nov 2020 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
bjp rashtriya adhyaksh jp nadda statement overcentral university of himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले पर सब कुछ सामान्य है। मुझे पार्टी की गतिविधियों की हर दिन की रिपोर्ट मिलती है। जिससे जरूरी होता है उन सबसे मैं बात करता हूं। वहीं कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को लेकर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात की गई। इसमें औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बिलासपुर में फोरलेन का पीडी बिठाने पर भी कार्य करेंगे। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने निवास स्थान विजयपुर में कही।

विज्ञापन


उन्होंने बिलासपुर एम्स पर लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा। बोले दो दिन में एम्स तैयार नहीं हो जाता, मार्च 2022 तक इसे पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। नड्डा का हिमाचल का दौरा एक दिन के लिए बढ़ गया है। सोमवार को वह शक्तिपीठ नयना देवी के दर्शन करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि सीयू मामले पर सब कुछ सामान्य है। जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


सीयू मसले पर सवाल पूछने पर कि क्या उनकी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जिससे जरूरी होता है, उनकी सबसे बात होती है। गौर हो कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अनुराग के बीच सीयू मसले पर कांगड़ा जिले के कोटला बेहड़ में सार्वजनिक मंच पर तल्खी जगजाहिर हुई थी। उसके बाद सीयू मसला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नड्डा ने एम्स पर कहा कि उन्होंने एम्स का स्टैंडर्ड बनाया है। दो दिन में संस्थान बनकर तैयार नहीं होते हैं। प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए बिलासपुर में एम्स बन रहा है। यहां बेहतरीन चिकित्सक सेवाएं देंगे। इस सबके लिए धैर्य की जरूरत है। एम्स के लिए डॉक्टर-स्टाफ की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। एम्स प्रबंधन ने इसे तैयार करने के लिए मार्च 2022 तक का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed