फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bjp Rashtriya Adhyaksh Jp Nadda Road Show In Kullu Himachal Prdaesh

जेपी नड्डा की जनसभा: बोले- भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस, हिमाचल का हक छीना

Fri, 13 May 2022 09:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, कुल्लू/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, कुल्लू/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 May 2022 09:06 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। केंद्र में कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार के समय हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा और मनमोहन सिंह की सरकार के समय अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से दिए विशेष औद्योगिक पैकेज को छीना है। 

विज्ञापन
Bjp Rashtriya Adhyaksh Jp Nadda Road Show In Kullu Himachal Prdaesh
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ढालपुर के रथ मैदान में शुक्रवार को जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। केंद्र में कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार के समय हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा और मनमोहन सिंह की सरकार के समय अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से दिए विशेष औद्योगिक पैकेज को छीना है। अपने 40 मिनट के भाषण में नड्डा ने कहा कि नए पहलवान की तरह जोश में आई आम आदमी पार्टी जो तालियां बजाने वाली पार्टी है, की चार राज्यों में जमानत जब्त हो चुकी है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना मांगे ही प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी प्रदेश के लिए केंद्र से 90 फीसदी राशि आवंटित की। कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल का हक छीनने का काम किया है, जबकि भाजपा ने उसका हक दिया है।

विज्ञापन


भाजपा जो कहती है, वह करती है, इसलिए भाजपा को लगातार जनता का बार-बार आशीर्वाद मिल रहा है। पिछले माह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। इससे साफ हो गया कि अब हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से करीब 23,000 विद्यार्थियों को सुरक्षित निकाला। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना ने महिला सशक्तीकरण को मजबूती दी है। इससे पहले उन्होंने कुल्लू कॉलेज के गेट से जनसभा स्थल तक करीब 300 मीटर लंबा रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान जीप में नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेेश कश्यप भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

पंडित सुखराम के निधन से प्रदेश की राजनीति में आया खालीपन: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा के घर पहुंचे। विधायक के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पं सुखराम के निधन पर शोक जताया। नड्डा ने कहा कि पंडित सुखराम बहुत अनुभवी नेता थे। पूरा जीवन लोकसेवा एवं जन कल्याण के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा खालीपन आया है। पंडित सुखराम से उनका संबंध तीन दशक का है।

उन्हें राजनीति में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। हिविकां के समय एक सहयोगी के नाते भी साथ काम करने का अवसर मिला। हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन भी उनके साथ रहे। इससे पहले उन्होंने पंडित सुखराम के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू के भुंतर से हेलिकाप्टर के माध्यम से मंडी शहर के साथ लगते कांगणी हेलीपैड पहुंचे। यहां से पंडित सुखराम के परिवार से मिलने के लिए गांव बाड़ी गए। लगभग आधा घंटा रुकने के बाद नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलिकाप्टर से कुल्लू रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed