फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Rashtriya Adhyaksh JP Nadda Address Himachal Pradesh State Working Committee

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: जेपी नड्डा बोले- अफवाहों को भूल 2022 के लिए हो जाओ एकजुट

Sat, 27 Nov 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Nov 2021 10:48 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सोशल मीडिया को दरकिनार कर यह साफ समझ लें कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भूलकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
BJP Rashtriya Adhyaksh JP Nadda Address Himachal Pradesh State Working Committee
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफवाहों को भूलकर वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पीटरहॉफ शिमला में चल रही पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को मणिपुर से वर्चुअली संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूत करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन में अव्वल रहने पर हिमाचल प्रदेश को बधाई दी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय सीट और तीन विधानसभाओं में हुए उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद हुई प्रदेश कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन नड्डा ने एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार के बनाए विकास के रथ पर सवार होकर 2022 के चुनाव में जीत का सफर तय करने के लिए सियासी बिगुल फूंक दिया। नड्डा ने कहा कि सोशल मीडिया को दरकिनार कर यह साफ समझ लें कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही काम करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भूलकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। नड्डा ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकार ने राज्य में जो विकास की क्रांति लाई है, उसे जनता तक पहुंचाएं। परिवारवाद पर फिर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी ही परिवार है और बाकी पार्टियों में परिवार ही पार्टी है। नड्डा ने कहा कि हम लोकतंत्र में गद्दी पर आसीन होने नहीं आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें परिवर्तन का माध्यम बनना है और हम राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। पार्टी के समर्पण भाव को दर्शाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपना उदाहरण देते हुए कहा कि केवल भाजपा है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है और जहां अत्यंत गरीब परिवार से आए नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री और उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संभव है।

पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार निरंतर प्रदेश के विकास के लिए काम करती रही है। मोदी सरकार ही है, जिसने 2014 में सत्तासीन होने के बाद प्रदेश को उसका विशेष राज्य का दर्जा लौटाया, जिससे अब राज्य में होने वाले कार्यों में केंद्र से 90:10 के अनुपात में वित्तीय सहायता मिल रही है। नड्डा ने देवभूमि के देवी-देवताओं को ही नहीं याद किया, बल्कि वीरभूमि के परमवीर चक्र विजेताओं को भी नमन किया। 

कार्यकर्ताओं को स्वीकार्यता बढ़ाने और प्रभावशाली बनने पर दिया जोर
नड्डा ने परोक्ष रूप से नेताओं की गुटबाजी और अकेले चलने की आदत पर टिप्पणी करते हुए बदलाव लाने की बात कही। कहा, जो लोग एकला चलो रे, मैं कौन या मैं नहीं बदलता वाली जिद पर अड़े रहते हैं, वे पार्टी और अपना अहित करते हैं। कार्यकर्ता को परिवर्तन में सक्षम बनकर परिपक्वता दिखानी चाहिए और अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने और प्रभावशाली बनने पर जोर देना चाहिए।

हिमाचल मॉडल की तारीफ
नड्डा ने जयराम सरकार के साथ ही भाजपा संगठन की भी पीठ थपथपाई। संगठन मंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 7752 बूथ पर काम हो रहा है और हमारी पन्ना प्रमुख योजना सफल रही है। विस्तारक योजना का मॉडल सफल रहा है और यह मॉडल अब देश का मॉडल बना है जो सभी जगह लागू होगा। 


केंद्र व राज्य की योजनाओं को सराहा
नड्डा ने योजनाओं के जरिये केंद्र व राज्य सरकार के प्रदेश में योगदान को बताया और जमकर तारीफ की। अटल टनल से लेकर खुद के स्वास्थ्य मंत्री रहते चार मेडिकल कॉलेज, एम्स, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और छह ट्रामा सेंटर दिलाने की बात कही। लाहौल-स्पीति तक जल जीवन मिशन के तहत नल से जल योजना समेत प्रदेश की सड़क एवं जनकल्याण योजनाओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed