{"_id":"62484cdaac4c556fac78e7b9","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-will-make-election-shankhanaad-in-devbhoomi-from-booth-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: बूथ की बैठक से देवभूमि में चुनावी शंखनाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: बूथ की बैठक से देवभूमि में चुनावी शंखनाद करेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Sun, 03 Apr 2022 12:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:08 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांवटा के रास्ते हिमाचल आ रहे हैं। चार राज्यों की जीत के बाद नड्डा राज्य में हर बूथ को मजबूत करने का संदेश देंगे। नड्डा ने प्रादेशिक नेताओें से मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चार राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में पार्टी की सबसे छोटी इकाई बूथ की बैठक से देवभूमि में चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके बाद एक मंडल की भी बैठक लेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है, लेकिन संभवतया यह पांवटा मंडल में हो सकती है, क्योंकि नड्डा पांवटा के रास्ते ही हिमाचल आ रहे हैं। चार राज्यों की जीत के बाद नड्डा राज्य में हर बूथ को मजबूत करने का संदेश देंगे। नड्डा ने प्रादेशिक नेताओें से मंत्रियों और विधायकों की परफॉर्मेंस पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार वह कुछ मंत्रियों के कामकाज के फीडबैक से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
नवरात्र में हिमाचल में भाजपा पूरे चुनाव मोड में आ रही है। शनिवार को नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश के संगठन नेताओं को नई दिल्ली बुलाकर उनकी बैठक ली। इसमेें भाजपा के राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन महामंत्री पवन राणा शामिल हुए। इन नेताओं से नड्डा और संतोष ने सरकार की मौजूदा कार्यप्रणाली के अलावा मंत्रियों, विधायकों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के साथ-साथ तमाम नेताओं का फीडबैक लिया। नड्डा ने संगठन नेताओं को आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर और सजग होकर काम करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आप के रोड शो के बीच भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की योजना के लिए भी दिए टिप्स
आम आदमी पार्टी (आप) के 6 अप्रैल को प्रस्तावित मंडी रोड शो के बीच भाजपा के शक्ति प्रदर्शन की योजना के बारे में भी नड्डा ने टिप्स दिए। उन्होंने इसी दिन भाजपा के स्थापना दिवस पर मंडल स्तर पर पांच हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने के संगठन के लक्ष्य को भी सराहा और इस दिन शुरू किए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन