फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MLA scuffles with youth congress general secretary for raising slogans against Nadda

Protest Bilaspur: नड्डा के खिलाफ नारेबाजी करने पर भाजपा के विधायक की युकां महासचिव से हाथापाई

Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
सार

जेपी नड्डा के खिलाफ नारेबाजी करने पर हिमाचल प्रदेश के  बिलासपुर परिधि गृह में भाजपा के सदर से विधायक सुभाष ठाकुर की युवा कांग्रेस महासचिव रितिक सोनी से हाथापाई हो गई। युकां महासचिव ने आरोप लगाया कि विधायक ने उनका कॉलर पकड़ लिया, जिससे उनके गले में खरोंचें भी आई हैं। 

विज्ञापन
BJP MLA scuffles with youth congress general secretary for raising slogans against Nadda
नड्डा के खिलाफ नारेबाजी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ नारेबाजी करने पर हिमाचल प्रदेश के  बिलासपुर परिधि गृह में भाजपा के सदर से विधायक सुभाष ठाकुर की युवा कांग्रेस महासचिव रितिक सोनी से हाथापाई हो गई। युकां महासचिव ने आरोप लगाया कि विधायक ने उनका कॉलर पकड़ लिया, जिससे उनके गले में खरोंचें भी आई हैं। जानकारी के अनुसार परिधि गृह में बुधवार को भाजपा की बैठक चल रही थी, जिसमें सदर विधायक भी मौजूद थे। इसी बीच बिलासपुर दौरे के दौरान कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह युकां कार्यकर्ताओं के साथ वहां प्रेस वार्ता करने पहुंचीं। इसी दौरान सेना में भर्ती न होने और टीओडी का विरोध कर रहे कुछ युवा प्रतिभा सिंह से मिलने वहां पहुंच गए। युकां कार्यकर्ता भी उन युवाओं के समर्थन में आ गए और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तभी भाजपा विधायक की युकां महासचिव रितिक सोनी के साथ हाथापाई हो गई। सोनी ने बताया कि विधायक ने उनका कॉलर पकड़ लिया। तभी कुछ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीचबचाव करने आ गए, जिससे मामला शांत हुआ। युकां के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक का ऐसा व्यवहार सहन नहीं होगा। वहीं, इस संबंध में विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि परिधि गृह में कांग्रेस का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन वे वहां अचानक आए और भाजपा, नड्डा व मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनको रोकने के लिए वह आगे आए और युवाओं को समझाया। उन्होंने कहा कि उस समय नड्डा और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने का कोई औचित्य नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed