फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MLA Rakesh Pathania question in Himachal budget session 2019

स्कूल बस हादसों पर भाजपा विधायक ने अपने ही मंत्री को घेरा, पूछा- और कितनी लाशें देखेंगे

Wed, 06 Feb 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Feb 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Rakesh Pathania question in Himachal budget session 2019

हिमाचल विधानसभा में नूरपुर से भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने अपनी ही पार्टी के मंत्री को घेर लिया। प्रदेश में स्कूल बस हादसों पर उन्होंने कहा - मंत्री जी सीरियस होने की जरूरत है, आप और कितनी लाशें देखना चाहेंगे। कांग्रेस के विधायक विनय कुमार ने प्रश्नकाल में सिरमौर के ददाहू स्कूल बस हादसे का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों हुए इस स्कूल बस हादसे की सरकार फिर से जांच कराएगी।

विज्ञापन


यह जांच इस बिंदु पर होगी कि जब आरटीओ ने बच्चों को लेकर जाने वाली पुरानी बस की पासिंग से इंकार कर दिया था तो उच्च अधिकारी ने इसे कैसे पास कर दिया। सीएम ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी इसे सरकारी तंत्र की चूक करार देते हुए कहा कि क्या दफ्तर में बैठे-बैठे ही गाड़ी को चेक किया गया।

विज्ञापन

विधायक विनय के सवाल पर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि स्कूल की संबद्धता निरस्त कर बस मालिकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार को निष्क्रिय बताते हुए इसे सरकारी तंत्र की लापरवाही बताया।

विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों के हमलों के बीच परिवहन मंत्री की मदद करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हादसों को लेकर सख्त है और हर हाल में पूरी जांच होगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

BJP MLA Rakesh Pathania question in Himachal budget session 2019

उधर नूरपुर के भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने सदन में अपने ही मंत्री को घेरते हुए यहां तक कह दिया- मंत्री जी! सीरियस होने की जरूरत है। अब आप और कितनी लाशें चाहेंगे। नूरपुर हादसे में उन्होंने बच्चों की लाशें उठाई हैं। रात को नींद नहीं आती है।

विनय कुमार ने जब चालक के लाइसेंस और स्कूल की संबद्धता निरस्त करने पर सवाल किया तो परिवहन मंत्री मुश्किल में पड़ गए। इसी बीच, भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने नूरपुर बस हादसे का उदाहरण देते हुए सरकार पर हो रही मौतों को लेकर मौन होने पर रोष जताया।

पठानिया ने अपनी ही सरकार को हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठने देने की सलाह दे डाली। पठानिया ने कहा कि उन्होंने नूरपुर हादसे के बीत जाने के इतने दिनों के बाद एक सूमो को रोका। इसमें 31 बच्चे ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। छह किलोमीटर की एवरेज निकालने के चक्कर में बसों को न्यूट्रल किया जा रहा है। बच्चों की जिंदगियां जोखिम में डाली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed