{"_id":"65547aebc68ffaa6440efa37","slug":"bjp-mla-jeet-ram-katwal-fake-social-media-account-created-and-fake-post-of-jp-nadda-demise-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विधायक का फर्जी अकाउंट बनाकर डाली जेपी नड्डा के निधन की पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विधायक का फर्जी अकाउंट बनाकर डाली जेपी नड्डा के निधन की पोस्ट
Thu, 16 Nov 2023 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:32 AM IST
सार
किसी ने विधायक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और उससे अंग्रेजी में नड्डा के निधन की पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शरारती तत्वों ने झंडूता से भाजपा विधायक जीतराम कटवाल का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उससे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निधन की पोस्ट डाल दी। विधायक के सोशल मीडिया हैंडलर ने इसकी शिकायत झंडूता पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फेसबुक को पत्र लिखकर पोस्ट करने वाले का डाटा मांगा है। शिकायत में सोशल मीडिया हैंडलर ने बताया है कि वह झंडूता भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक हैं। विधायक कटवाल का फेसबुक अकाउंट भी वह चलाते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को विधायक के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट हिंदी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की बुआ गंगादेई की मृत्यु के संदर्भ में डाली, लेकिन किसी ने विधायक का एक अन्य फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और उससे अंग्रेजी में नड्डा के निधन की पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन
इस बारे में विधायक कटवाल ने भी फोन पर उन्हें बताया और स्क्रीन शॉट भी भेजे। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया है कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।