फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP MLA Col Inder Singh Sarkaghat in race to be himachal pradesh assembly speaker

विधानसभा अध्यक्ष बनने को कर्नल इंद्र समेत कई वरिष्ठ विधायक दौड़ में

Wed, 05 Feb 2020 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Feb 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Col Inder Singh Sarkaghat in race to be himachal pradesh assembly speaker
Inder Singh Sarkaghat

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए कई वरिष्ठ विधायक दौड़ में हैं। इस रेस में सरकाघाट के वरिष्ठ भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह आगे हो गए हैं। दो मंत्रियों में से भी किसी एक को आसन पर बैठाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। यह तय है कि किसी वरिष्ठ विधायक को राज्य विधानसभा अध्यक्ष के पद पर बैठाया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन 26 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। यह पद डॉ. राजीव बिंदल को पिछले महीने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाने के बाद खाली हुआ है। स्पीकर का चयन विधानसभा का सत्र बुलाकर किया जाता है। डॉ. बिंदल के पद छोड़ते ही यह स्पष्ट हो गया था कि इस पद को बजट सत्र के दौरान ही भरा जाएगा। विशेष सत्र बुलाए जाने के बजाय विधानसभा अध्यक्ष का यह पद रिक्त रखा गया।
विज्ञापन


वर्तमान में विधानसभा में अध्यक्ष का काम उपाध्यक्ष हंसराज ही देख रहे हैं। डॉ. बिंदल के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से ही पहेलियां बुझाई जा रही हैं कि कौन नए स्पीकर होंगे। ऐसे में यह भी चर्चा तेज हो गई है कि अध्यक्ष पद के लिए दो मंत्रियों में से किसी एक को ड्रॉप किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस बारे में इन मंत्रियों की भी अनुमति ली जा रही है। हालांकि, मंत्रियों के राजी होने की स्थिति में ही ऐसा किया जा सकता है। सीएम जयराम ठाकुर किसी को नाराज नहीं करना चाहेंगे। मंत्रियों में से किसी को विधानसभा अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वरिष्ठ विधायकों में राकेश पठानिया, कर्नल इंद्र सिंह, सुखराम चौधरी आदि पर विचार हो सकता है।

इनमें से कर्नल इंद्र सिंह को इस पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी करीबी हैं। हालांकि, यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही हाईकमान से चर्चा कर तय करेंगे कि अध्यक्ष किसे बनाया जाना है। सीएम दिल्ली में हैं तो जाहिर है कि इस बारे में हाईकमान से बात कर चुके होंगे। हालांकि, अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed