महिला मोर्चा बैठक: सीएम जयराम बोले-सभी जनसभाओं में पुरुष पीछे रह रहे, महिलाएं आगे निकल रहीं
मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य भाजपा महिला मोर्चा की शिमला में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कहा कि देश की कुल आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है। महिलाओं के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। कोई भी लक्ष्य महिलाओं की भागीदारी के बिना हासिल नहीं किया जा सकता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी जनसभाओं में पुरुष पीछे रह जाते हैं और महिलाएं आगे निकल जाती हैं। आज महिला मोर्चा ने अपने आप में एक पार्टी बना ली है और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम है। पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की बड़ी भूमिका रहती है। भाजपा ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। महिलाएं पंचायतीराज संस्थाओं में अच्छा काम कर रही हैं। कांग्रेस आजकल भाजपा की नकल करने की कोशिश कर रही है, जिसमें वह पूरी तरह से असफल है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को राज्य भाजपा महिला मोर्चा की शिमला में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कहा कि देश की कुल आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है। महिलाओं के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता। कोई भी लक्ष्य महिलाओं की भागीदारी के बिना हासिल नहीं किया जा सकता। कोई भी राजनीतिक दल बिना महिला मोर्चा के मजबूत होने की कल्पना नहीं कर सकता। समाज के नेतृत्व करने का भाव महिलाओं में समय-समय पर बढ़ा है और आज समाज का काम करने में महिलाएं सबसे आगे हैं।
पंचायतीराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा धूमल सरकार ने की : भारद्वाज
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में शुरू हुई। दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन रूपा शर्मा, वंदना योग, वीना ठाकुर एवं मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है। पंचायतीराज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की देन है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार ने इस घोषणा को किया था। महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर कार्य कर रही हैं। कोई भी चुनाव हो, उसमें बूथ प्रबंधन की अहम भूमिका रहती है।
महिला मोर्चा का एलान, बूथ स्तर तक बढ़ाना होगा काम
उपचुनाव में चारों सीटों की हार के लिए प्रदेश महिला मोर्चा ने भी जिम्मेदारी ली है। मोर्चा ने एलान किया कि अपना काम बूथ स्तर तक बढ़ाना होगा। महिला मोर्चा की बुधवार को हुई बैठक में कुल 12 सत्र हुए। यह सत्र सुबह 11 बजे से रात सवा नौ बजे तक चले। इनमें किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में मोर्चा की पदाधिकारियों का प्रदर्शन उपचुनाव में अच्छा नहीं रहने पर चिंता जताई गई। मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में सुबह के सत्र में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्य अतिथि थे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद हुए। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फ गिरी होने के कारण पदाधिकारी नहीं आ पाए।
केंद्रीय योजनाओं की लाभार्थियों से मिलेंगी मोर्चा कार्यकर्ता
यह तय हुआ कि चुनावी वर्ष से पहले अब मोर्चा कार्यकर्ता केंद्रीय योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से मिलेंगी, उन्हें किस तरह का लाभ हो रहा है। इसका प्रचार होगा। डोर टू डोर अभियान चलेगा। 27 दिसंबर को सरकार के चार साल पूरा होने पर महिला मोर्चा कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगी। मोर्चा भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। आज भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी शिमला आएंगी और इस कार्यक्रम का दूसरे दिन की बैठक का समापन करेंगी।
नहीं खत्म हुई टोपी की सियासत, अब फूल वाली सफेद टोपी दिखी
हिमाचल में टोपी वाली सियासत खत्म नहीं हुई है। बैठक में फूल वाली हिमाचली टोपी पहने महिला नेता बुधवार को भी नजर आईं। सीएम जयराम ठाकुर को भी यही टोपी पहनाई गई, जबकि वह कहते रहते हैं कि प्रदेश में टोपी की सियासत अब खत्म है। महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव वंदना गुलेरिया ने कहा कि यह टोपी उनकी संस्था आदर्शिनी तैयार करती है। एम्स के शिलान्यास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा को भी यह बहुत पसंद आई। उन्होंने इस पर काम करने को प्रोत्साहित किया।