भाजपा महिला मोर्चा मनस्वी कार्यक्रम: खेल और सामाजिक सरोकार में अहम भूमिका निभाने वालीं महिलाएं सम्मानित
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा महिला मोर्चा के मनस्वी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न जिलों में शूटिंग, योग, कैंसर मरीजों, हथकरघा, एकल महिलाओं के लिए बेहतर काम करने वाली 56 महिलाओं को सम्मानित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा ने मनस्वी कार्यक्रम करवाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न जिलों में शूटिंग, योग, कैंसर मरीजों, हथकरघा, एकल महिलाओं के लिए बेहतर काम करने वाली 56 महिलाओं को सम्मानित किया। इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया को पुष्प गुच्छ, टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद रीतिका और उनकी टीम ने सरस्वती वंदना पेश की। हमीरपुर की निधि डोगरा ने योग के करतब दिखाए। इसके बाद अंजना और टीम ने नाटी पेश की। मुख्यमंत्री ने आईटी प्रमुख वर्षा ठाकुर की पत्रिका तेजस्विनी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद, शिमला जिला की अध्यक्ष अनिला, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, प्रदेश बाल कल्याण परिषद की सचिव पायल वैद्य, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया मौजूद रहीं।
महिला मोर्चा द्वारा लगाए नारे से खुश नजर आई राष्ट्रीय महासचिव
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत गेयटी थियेटर में लगाए नारे से खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से लगाया नारा काफी अलग है। उन्होंने कहा कि महिलाएं मेहनत से हर मकाम हासिल कर सकती हैं।
लैंगिक समानता के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर
सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी है। कोरोना महामारी में भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। 53 लाख मास्क तैयार कर निशुल्क लोगों को बांटे है। सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है।
इन महिलाओं को मिला सम्मान
जयराम ठाकुर ने अंशुल मल्होत्रा, वीना, उर्मिला वर्मा, स्वाति भारद्वाज, मुस्कान नेगी, रतन माला, विमला ठाकुर, निवेदिता, रितु सूद, अंजना ठाकुर, दिनेश कुमारी, डॉ. रविंद्रा, रक्षा जसवाल, प्रियंका वैद्य, दीपिका नेगी, शीतल, भारती कुठियाला, सुदर्शना, सोनी देवी, मीनाक्षी, इंदु बाला, शशि नेगी, स्नेहा नेगी, सुषमा, दिव्या राजपूत, कनिका, अनीता नेगी, निधि डोगरा, मीनाक्षी, पूर्णिमा शर्मा, रेनु शर्मा, रुचिका जम्वाल, नीलम, अनुराधा, साक्षी, अनुराधा, नैंसी, आंचल, भवंती, चंपा, पियंका, सुनीता शर्मा, साक्षी, सुमन शर्मा, कृष्णा शर्मा, मंजू नेगी, कांता, प्रेरणा शर्मा, मीना सूद, कमलेश शर्मा, रजनी देवी, कांता ठाकुर और रोशनी को सम्मानित किया।