{"_id":"5c950ba0bdec2213ed0cbb77","slug":"bjp-leaders-will-go-from-himachal-to-campaigning-for-tirth-singh-rawat-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रभारी रावत का प्रचार करने हिमाचल से जाएंगे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रभारी रावत का प्रचार करने हिमाचल से जाएंगे भाजपा नेता
Sat, 23 Mar 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत के लिए प्रचार करने हिमाचल से भी भाजपाई जाएंगे। 11 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना है। मतदान के बाद तीर्थ सिंह हिमाचल आकर चुनावों की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
तीर्थ सिंह रावत को भाजपा ने गढ़वाल से उम्मीदवार घोषित किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले हिमाचल के नेताओं के नामों की घोषणा हाईकमान करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सहित कई नेता उत्तराखंड में तीर्थ सिंह रावत के चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर उत्तर प्रदेश के चुनावों का प्रभार है। तीर्थ सिंह रावत खुद चुनाव मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में यह दोनों दिग्गज हिमाचल को समय नहीं दे पाएंगे। तीर्थ सिंह रावत 11 अप्रैल को अपना चुनाव करवाने के बाद ही हिमाचल आ सकेंगे। ऐसे में प्रदेश के भाजपा नेताओं को हिमाचल में माहौल गरमाने के लिए खुद जोर लगाना पड़ेगा।