फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP leaders hold secret meeting Who will be the next Hamirpur bjp adhyaksh

Hamirpur: हमीरपुर भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए गुप्त बैठक, पांचों मंडलों से अलग-अलग की चर्चा

Thu, 06 Jul 2023 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jul 2023 02:00 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का यह गृह जिला है, दोनों वरिष्ठ नेता जिस नाम पर मुहर लगाएंगे, वह सबके लिए मंजूर होगा।

विज्ञापन
BJP leaders hold secret meeting Who will be the next Hamirpur bjp adhyaksh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला हमीरपुर भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर बुधवार को हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 में भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश पार्टी हाईकमान से प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष रतनपाल दो पदाधिकारी हमीरपुर भेजे गए थे, जिन्होंने जिला हमीरपुर के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा कर जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पैनल के लिए नाम लिए। बैठक में केवल चुनिंदा पदाधिकारी ही शामिल थे।

विज्ञापन


जिले से तीन लोग, मंडलों से एक-एक मंडल अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी तथा प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी ही इस बैठक में आमंत्रित थे। जबकि शेष को कोई सूचना नहीं दी गई। हमीरपुर से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर और मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, भोरंज से पूर्व प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान और मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, सुजानपुर से पूर्व प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह और मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर तथा जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह राणा, बड़सर से पूर्व प्रत्याशी माया शर्मा और कार्यकारी मंडलाध्यक्ष कैप्टन प्रकाश चंद, बड़सर से टिकट के दावेदार रहे एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर और मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, नादौन से पूर्व प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन


जबकि नादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडल में पार्टी के अन्य कार्यक्रम के चलते उपस्थित नहीं हो पाए। इसके अलावा प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री अभयवीर सिंह लवली और हरीश शर्मा इस बैठक में उपस्थित रहे। चार मंडलों से जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए दो सदस्यीय कमेटी को नाम प्रस्तावित कर दिए गए हैं। जबकि हमीरपुर मंडल ने जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेवारी पार्टी हाईकमान पर छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का यह गृह जिला है, दोनों वरिष्ठ नेता जिस नाम पर मुहर लगाएंगे, वह सबके लिए मंजूर होगा। हालांकि पांचों मंडलों के अध्यक्षों और पूर्व प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग हुए प्रदेश कमेटी की इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, पूर्व जिला महासचिव राकेश ठाकुर, सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और जिला भाजपा कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा के नाम पर काफी चर्चा हुई। दो सदस्यीय कमेटी ने जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए तैयार पैनल प्रदेश हाईकमान को भेज दिया है, अब हाईकमान ही जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेगा।


बीते साल पूरा हो चुका है कार्यकारिणी का कार्यकाल
जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल बीते साल पूरा हो चुका है, जिसके चलते नई कार्यकारिणी का गठन होना है। नई कार्यकारिणी में ऐसे जुझारू लोगों को शामिल करने की बात कही जा रही है, जो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में भाजपा हाईकमान की उम्मीदों को पूरा कर सके। क्योंकि आगामी वर्ष लोकसभा का चुनाव भी होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed