फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader shrikant sharma statement on ind-pak match at dharamshala.

'भारत-पाक मैच से डरी कांग्रेस, तभी किया विरोध'

Thu, 17 Mar 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 17 Mar 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
 BJP leader shrikant sharma statement on ind-pak match at dharamshala.
हिमाचल भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम चुनाव की फीडबैक लेने धर्मशाला पहुंचे हिमाचल भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने भारत-पाक मैच विवाद पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अगर धर्मशाला में मैच होता तो पर्यटन नगरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में और ज्यादा आना था, लेकिन कांग्रेस डर गई कि उसको इसका फायदा नहीं मिलेगा इसलिए विरोध कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हीन भावना से ग्रस्त हैं। सीएम पर भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट होकर नगर निगम धर्मशाला पर जीत हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं के मनमुटाव दूर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला पर भाजपा की जीत के साथ वीरभद्र सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा एक जैसा है। प्रधानमंत्री गरीब की सोचते हैं, इसलिए कांग्रेस मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम हिमाचल के प्रति हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगे और राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं। राहुल गांधी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फंसी हुई हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed