फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Leader Shanta Kumar Statement on Ticket Distribution in Himachal Election.

शांता बोले, पार्टी छोड़कर आने वालों को टिकट की गारंटी नहीं, वफादार नेता पहली पसंद

Thu, 06 Jul 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 06 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Shanta Kumar Statement on Ticket Distribution in Himachal Election.

चंबा-कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही तुरंत सिकरीधार सीमेंट प्रोजेक्ट की मांग को पूरा करवा दिया जाएगा। सिकरीधार सीमेंट प्रोजेक्ट के आरंभ हो जाने से जिले के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। शांता ने कहा कि वह कांग्रेस सरकार के समस्त मंत्रियों के समक्ष सिकरीधार सीमेंट प्लांट को आरंभ करवाए जाने की बात रख चुके हैं। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार व उनके मंत्रियों ने इस ज्वलंत मांग को हलके में ही लिया।

विज्ञापन


जिस कारण अब तक सिकरीधार सीमेंट प्लांट का कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। शांता कुमार ने कहा कि विस चुनावों में भाजपा की ओर से पार्टी विचारधारा के वफादार कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलेगी। इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे रही है वह प्रत्याशी जीतने वाला हो। शांता ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों के लिए बीजेपी ने सदा अपने दरवाजे खुले रखे हैं।
विज्ञापन


लेकिन, भाजपा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति टिकट के भ्रम में न रहे। टिकट देने का फैसला हाईकमान ही करता है। हाईकमान जिसे चाहे टिकट प्रदान कर सकती है। शांता ने कहा कि देश में चल रही मोदी लहर और केंद्र सरकार की विकासात्मक नीतियों के चलते आगामी विस चुनावों में नया इतिहास बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त केंद्र सरकार नया इतिहास रचने वाली है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में देश में अमीरी चमकती गई और गरीबी बढ़ती रही।

केंद्र के बजट का सदुपयोग नहीं कर पा रही कांग्रेस सरकार
भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा वीरवार को चंबा विस क्षेत्र में प्रवेश कर गई। सुबह रथ यात्रा राजपुरा पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद रथ यात्रा साहो के लिए रवाना हो गई। साहो पहुंचने पर रथ यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रथ यात्रा में भाजपा के पूर्व सांसद कृपाल परमार ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। प्रदेश सरकार के नेताओं के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लोगों ने प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। रथ यात्रा के मुख्य प्रवक्ता सांसद शांता कुमार ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश भर में भाजपा को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश में लूटपाट ही हुई है।

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश के खजाने को लूट लिया। भाजपा के तीन साल के शासनकाल में देश की आर्थिकी में सुधार हुआ है। केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू करके बड़े व्यापारियों पर अंकुश लगाया है। आम लोगों को राहत मिली है। किसानों और बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार नई योजनाएं चला रही है।

13 राज्यों में भाजपा की सरकार है। वहां केंद्र के बजट का सदुपयोग हो रहा है। प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार केंद्र के बजट को खत्म नहीं कर पा रही है।  मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते जमानत पर चल रहे हैं। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।


इस मौके पर चंबा-कांगड़ा प्रभारी राजीव भारद्वाज, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, सदर विधायक बीके चौहान, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री महाराज कृष्ण बडया, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष उमेश वैद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed