फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp leader Shanta Kumar lashes out on Prime Minister Narendra Modi

वरिष्ठ भाजपा सांसद शांता कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से पीएम मोदी पर साधा निशाना

Sat, 17 Feb 2018 03:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 Feb 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
bjp leader Shanta Kumar lashes out on Prime Minister Narendra Modi
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ सांसद शांता कुमार ने अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद गौरी, गजनी और अंग्रेजों ने भारत को लूटा था, लेकिन अब अपने ही लोग लूट रहे हैं। फर्क इतना है कि तरीका बदल गया है। अब लूटने वाले भी अपने हैं और लुटने देने वाली सरकार भी अपनी है। इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं हो सकता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश लूटा जा रहा है। करोड़ों-अरबों रुपया कुछ बड़े उद्योगपतियों को उधार देकर लुटाया जा रहा है। उधार लेने में नियमों को ताक पर रखा गया। बैंकों ने पैसा वापस न आने पर राशि को उधार की मद में डाल दिया। लेकिन ऐसे रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।  
विज्ञापन


लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के समय यह एनपीए राशि 52 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसे कम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन छह लाख करोड़ रुपये का तो कहीं कोई हिसाब नहीं है। नतीजतन यह धन हमेशा के लिए डूब गया। अब 52 लाख करोड़ रुपयों में से कितना धन वापस आएगा और कितना डूब जाएगा, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ गरीब किसानों पर कार्रवाई

सांसद ने कहा कि गरीब किसान उधार लेता है। उसकी फसल बर्बाद होती है और वह उधार चुका नहीं पाता। उस पर सख्त कार्रवाई होती है। सिर्फ गरीब किसानों तक सीमित कार्रवाई का ही नतीजा है कि तीन लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। दूसरी तरफ अमीर करोड़ों-अरबों रुपये लेकर भाग जाते हैं। विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग खुलेआम देश के खजाने को लूटकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed