{"_id":"5a86f8eb4f1c1b1d368baa87","slug":"teacher-rape-with-college-student-in-himachal-pradesh-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कॉलेज के प्रवक्ता पर संस्थान में पढ़ रही छात्रा ने दुराचार का आरोप लगाते हुए सदर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने उसके साथ 9 फरवरी को दुराचार किया। इस मामले की सूचना कॉलेज प्रबंधन को भी दी थी, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। इस पर छात्रा के परिजनों और कॉलेज के कुछ छात्रों ने प्रवक्ता की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर एएसपी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भी गुस्साई भीड़ शिक्षकों को पीटती रही। हालांकि, शिक्षक ने पुलिस में पीड़िता के परिजनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस भी इस मामले को पहले छेड़छाड़ का ही मानती रही, लेकिन सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को उग्र छात्र आंदोलन के भारी दबाव के बाद पुलिस को आरोपी लेक्चरर के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा के बयान पर धारा 376 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़ित छात्रा का हमीरपुर अस्पताल में मेडिकल भी करवा लिया। इसमें दुराचार की पुष्टि हो चुकी है।
पीड़िता का मेडिकल कराया, दुराचार की पुष्टि : एसपी
एसपी रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने छात्रा के बयान ले लिए हैं। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी लेक्चरर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच में कॉलेज प्रबंधन की कोताही बरतने या मामले को दबाने की बात सामने आती है तो प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।