{"_id":"570e51674f1c1b074c4a6aee","slug":"bjp-leader-rajeev-bindal-statement-on-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दाग छिपाने के लिए अब झूठे केस करवा रही है सरकार: बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दाग छिपाने के लिए अब झूठे केस करवा रही है सरकार: बिंदल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 13 Apr 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
विधायक एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के नाहन के विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर चल रहे ईडी और सीबीआई मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर झूठी विजिलेंस जांच बिठाना साफ तौर पर यह सिद्ध करता है कि वीरभद्र सरकार अपने दामन पर लगे दागों को मिटाने में विपक्ष पर झूठे हमले करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के जाल में फंसकर अपनी साख मिट्टी में मिला ली है। विरोधी दलों पर झूठे लांछन लगाना इसी का नतीजा है। केंद्र सरकार प्रदेश के हितों पर विशेष तौर पर कार्यरत है। लेकिन, प्रदेश सरकार आम लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
बिंदल ने राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा के हिमाचल आगमन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि आनंद शर्मा ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली, मुख्यमंत्री पर चल रहे केसों और उपमुख्यमंत्री की चर्चाओं पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
आनंद शर्मा का नो कमेंट कहकर इन मुद्दों को टाल देना प्रदेश सरकार की पोल खोलने वाला है। दूसरे अर्थों में चुप्पी साधने का मतलब साफ है कि आनंद शर्मा भी प्रदेश कांग्रेस की खामियों को स्वीकार कर रहे हैं।