फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Kisan Morcha State President Dr. Rakesh Sharma pc in shimla

कृषि कानूनों पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ छेड़ेंगे अभियान: बबली

Tue, 06 Oct 2020 04:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha State President Dr. Rakesh Sharma pc in shimla
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली ने कहा कि कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ जनता के बीच अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक लाख परिवारों के साथ संपर्क साधकर उन्हें भाजपा किसान मोर्चा से जोड़ा जाएगा। कृषि कानूनों का विरोध करने वाले बिचौलियों के हाथों में खेल रहे हैं। इनका किसानों के बीच जाकर पर्दाफाश किया जाएगा। सीए स्टोर के दामों पर सीलिंग लगाने का मामला सरकार से उठाया जाएगा। प्रदेश में लटके लघु सिंचाई योजनाओं के प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारने का मामला भी सरकार से उठाया जाएगा। कृषि कानूनों, कृषक सशक्तीकरण और संरक्षण कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पारित होने से किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन


इन बिलों के पास होने के बाद किसान अपनी फसल को और अधिक दामों पर कहीं पर भी बेच सकता है। किसान बिचौलियों के चंगुल से मुक्त होंगे। कांग्रेस इन कानूनों का विरोध कर किसानों को गुमराह कर रही है। आज जब केंद्र सरकार किसानों को सशक्त करने की दृष्टि से कदम आगे बढ़ा रही है तो कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी करण नंदा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आभा ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा, कार्यालय सचिव महेंद्र ठाकुर, सचिव नरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed