फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP handed over to Yashwant District Kinnaur Command

Shimla News: यशवंत को सौंपी भाजपा जिला किन्नौर की कमान

Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP handed over to Yashwant
District Kinnaur Command
चुनाव अधिकारी नंदा ने की घोषणा
विज्ञापन

बोले, पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए दी है करोड़ों की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
किन्नौर/शिमला। भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम में जिला किन्नौर का अध्यक्ष यशवंत सिंह को नियुक्त किया है। इसके अलावा भाजपा नेता एवं प्रत्याशी सूरत नेगी प्रदेश परिषद के डेलीगेट चुने गए हैं। जिला अध्यक्ष की घोषणा भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने चुनाव अधिकारी के रूप में की। इनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर और भाजपा नेता सूरत नेगी विशेष रूप में उपस्थित रहे। कर्ण नंदा ने कहा कि संगठन पर्व के तहत जिला किन्नौर के कार्यकर्ताओं ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए 11051 प्राथमिक सदस्य और 595 सक्रिय सदस्य बनाए हैं। बताया कि प्रदेश में भाजपा के 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके है। उन्होंने कहा कि आज से पूर्व किन्नौर में भाजपा के 3 संगठनात्मक मंडल हुआ करते थे और वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 5 हो गई है, इससे कार्यकर्ताओं की ताकत 100 गुना बढ़ जाएगी। नंदा ने कहा कि किन्नौर के लिए केंद्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार ने हमेशा अग्रिम भूमिका में रहते हुए काम किया है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण स्कीम के तहत केंद्र से साढ़े 42 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था जिसमें से किन्नौर को 56 लाख 54800 प्राप्त हुए थे। किन्नौर में बीएसएनएल ने 50 नए टावर लगाने का काम शुरू कर दिया जिससे इलाके में सिग्नल की समस्या नहीं रहेगी। केंद्र सरकार के विभिन्न 18 मंत्रालयों की 25 योजनाओं में हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों को विकास के लिए पैसा दिया है। देश के अन्य राज्यों के साथ हिमाचल प्रदेश को भी प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना में शामिल किया है। इसमें प्रदेश के 270 गांव शामिल किए हैं। प्रदेश में उन गांवों को चुना गया है, जहां पर जनजातीय लोगों की 500 से ज्यादा आबादी है। इसमें चंबा, किन्नौर और कांगड़ा जिला के गांव शामिल हैं। हिमाचल के जो 270 गांव चुने गए हैं, उनमें चंबा जिला के 156, किन्नौर के 69 और कांगड़ा से 10 गांवों को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article