{"_id":"630631b74a43dd53141b01f0","slug":"bjp-furious-over-objectionable-remarks-against-former-ministers-narendra-bragta-chetan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई: पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, चेतन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की भाजपा, फूंका कांग्रेस का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई: पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, चेतन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की भाजपा, फूंका कांग्रेस का पुतला
Wed, 24 Aug 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहडू़)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Aug 2022 07:43 PM IST
सार
युवा कांग्रेस जुब्बल के फेसबुक पेज पर दिवंगत नरेंद्र बरागटा और चेतन बरागटा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
कोटखाई में भाजपा ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व मंत्री दिवंगत नरेंद्र बरागटा और उनके पुत्र चेतन बरागटा के खिलाफ सोशल मीडिया में युवा कांग्रेस की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा भड़क गई है। इसको लेकर बुधवार को कोटखाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। टिप्पणी में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इससे खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोटखाई में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी के साथ कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया। बीते मंगलवार को युवा कांग्रेस जुब्बल के फेसबुक पेज पर दिवंगत नरेंद्र बरागटा और चेतन बरागटा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया गया। इससे अनुसूचित जाति वर्ग और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश मोर्चा के कोषाध्यक्ष राकेश डोगरा, सतीश हैमटा, मोतीलाल, राजिव मेहता और गोपी लाल ने बताया गया कि कांग्रेस जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। जिससे अनुसूचित जाति के प्रत्येक व्यक्ति का अपमान हुआ है। कोटखाई पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी मदन लाल ने बताया कि कोटखाई पुलिस थाने में शिकायत आई है। इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन