फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP extend its body, dhumal supporters in the team.

सतपाल सत्ती की टीम में धूमल समर्थकों का दबदबा

Wed, 23 Mar 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 23 Mar 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
BJP extend its body, dhumal supporters in the team.
सत्ती की इस टीम में धूमल समर्थकों का दबदबा दिख रहा है। जेपी नड्डा और शांता कुमार की अपेक्षा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लोग ज्यादा हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। सत्ती की इस टीम में धूमल समर्थकों का दबदबा दिख रहा है। जेपी नड्डा और शांता कुमार की अपेक्षा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लोग ज्यादा हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में कृपाल परमार, चंद्र मोहन ठाकुर और राम सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


पिछली कार्य कार्यकारिणी में महासचिव रहे विपन परमार और रणधीर शर्मा को उपाध्यक्ष, जबकि राजीव बिंदल को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के अलावा 31 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में अपर हिमाचल के करीब एक दर्जन पदाधिकारियों को शामिल कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


युवाओं और महिलाओं को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई है। कुछ नए लोगों को भी इस बार पार्टी में अहम ओहदे दिए गए हैं। पार्टी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, एक संगठन मंत्री, 8 सचिव, एक मुख्य प्रवक्ता, प्रवक्ता 6, सह मीडिया प्रभारी 3 और 1 कोषाध्यक्ष सहित 24 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी में इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

BJP extend its body, dhumal supporters in the team.
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

यह होंगे उपाध्यक्ष
1. राम स्वरूप  
2. सरवीण चौधरी
3. रणधीर शर्मा
4. विपन परमार
5. प्रवीण शर्मा
6. गणेश दत्त
7. राजीव भारद्वाज
8. रूपा शर्मा
महासचिव
1. कृपाल परमार
2. चंद्र मोहन
3. राम सिंह
संगठन महामंत्री
1. पवन राणा
सचिव
1. प्रवीण शर्मा
2. त्रिलोक जंबाल
3. कमलेश कुमारी
4. डेजी ठाकुर
5. हंसराज
6. विनोद ठाकुर
7. पायल वैद्य
8. रतन सिंह पाल
मुख्य प्रवक्ता
1.राजीव बिंदल
प्रवक्ता
1. विक्रम सिंह
2. गोबिंद ठाकुर
3. अजय राणा
4. रितु सेठी
5. महेंद्र धर्माणी
6. हिमांशु मिश्रा
सह प्रभारी
1. शशी दत्त शर्मा
2. नरेंद अत्री
3. राकेश शर्मा
कोषाध्यक्ष
1. कपिल सूद
ये होंगे विशेष आमंत्रित सदस्य
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एंव सांसद शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप, बिमला कश्यप, सुरेश भारद्वाज, जय राम ठाकुर, सुरेश चंदेल, खिमी राम, ईश्वर दास धीमान, गुलाब सिंह, महेंद्र ठाकुर, रविंद्र सिंह रवि, रमेश धवाला, नरेंद्र बरागटा, रिखी राम कौंडल, किशन कपूर, राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, राम लाल मारकंडे, वीरेंद्र कंवर, रमा वर्मा और बलवीर चौहान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed