{"_id":"630dc07a7c60060af968e13f","slug":"bjp-election-management-committee-meeting-party-in-shimla-saudan-singh-was-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP: शिमला में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बिंदल बोले- जल्द हिमाचल आएंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP: शिमला में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बिंदल बोले- जल्द हिमाचल आएंगे पीएम
Tue, 30 Aug 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Aug 2022 08:51 PM IST
सार
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने किया।
विज्ञापन
शिमला में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भाजपा चुनाव प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में प्रबंधन रीढ़ की हड्डी होती है। ऐसे में चुनाव प्रबंधन को बारीकी से देखे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने एक सितंबर से सभी भाजपा नेताओं को जमीनी स्तर पर कामकाल में डटने के निर्देश दिए। मंगलवार को भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हुई। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा मौजूद रहे। इस बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने किया।
विज्ञापन
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह 12 बजे पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और डॉ. राजीव बिंदल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति आगामी आम चुनाव जीतने के लिए समर्पित होकर काम करेगी। भाजपा का चुनावी शंखनाद हो चुका है और यह पार्टी जल्द ही जीत की ओर अग्रसर होगी। हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए आगामी कमांडर तैयार किए गए हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि झंडे-पोस्टर बैनर कैसे लेंगे। इस दृष्टि से 17 विभाग बनाए गए हैं। हर विभाग में पार्टी के श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
जल्द हिमाचल आएंगे प्रधानमंत्री, एम्स बिलासपुर के उद्घाटन के समय आने की संभावना
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत जल्दी हिमाचल प्रदेश में आएंगे। उनकी रैलियों के प्रबंधन के लिए और कार्यक्रमों के लिए भी टीम बनाई है। एम्स बिलासपुर के उद्घाटन के समय पर सीएम के आने की संभावना है और भी कई कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री आएंगे।
विज्ञापन