फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Demands FIR against American Pastor on PM Issue.

पीएम को बताया था आतंकवादी पार्टी का मेंबर, भाजपा बोली- पादरी पर दर्ज हो केस

Tue, 16 May 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 16 May 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
BJP Demands FIR against American Pastor on PM Issue.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पता चला है कि अमेरिका से आए एक पादरी ने अपनी वेबसाइट पर भारत के प्रधानमंत्री को आतंकवादी पार्टी का सदस्य बताया है। जो व्यक्ति वर्गों को आपस में लड़ाना चाहता हो और प्रलोभन देकर लोगों का जबरदस्ती धर्मांतरण करवाना चाहता हो, ऐसे व्यक्ति को वीजा ही नहीं मिलना चाहिए था।

विज्ञापन


पुलिस को इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। गसोता मंदिर मेले के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के गिरते स्तर पर भी प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में टॉप के पुरस्कार मिलते थे।
विज्ञापन


लेकिन आज स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के बाहर फट्टे लगाने की होड़ ने प्रदेश में शिक्षा का बेड़ा गर्क कर दिया है। आने वाले चुनावों का विजन डाक्यूमेंट तैयार करते समय शिक्षा के स्तर का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सरकारी स्कूलों में सुविधाएं अच्छी हैं, अध्यापक अच्छे हैं तब रिजल्ट खराब क्यों हैं। धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की विचारधारा से जुड़े प्रधानों और अन्य चुने हुए पंचायती राज संस्थाओं के लोगों पर झूठे केस बना कर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा के सत्ता में आने पर ऐसे लोगों को न्याय दिलाया जाएगा। झूठे केसों में फंसाने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 


रामलोक मंदिर मामले का न हो राजनीतिकरण
धूमल ने सोलन के रामलोक मंदिर के बाबा अमरदेव के सवाल पर कहा कि स्थानीय लोग और बाबा मिल बैठकर राम लोक मंदिर के निर्माण को आगे बढ़ाएं। इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और न ही इसे सरकार और जनता के बीच का मुद्दा बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed