{"_id":"6012e8868ebc3e568250b878","slug":"bjp-captured-zila-parishad-in-hamirpur-congress-kept-on-watching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस देखती रह गई, भाजपा ने सेंध लगा किया जिप पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस देखती रह गई, भाजपा ने सेंध लगा किया जिप पर कब्जा
Fri, 29 Jan 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने जिप सदस्यों को शपथ दिलवाई।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में जिस निर्वाचित जिला परिषद सदस्य को कांग्रेस अपना मानती रही, उसी के समर्थन से भाजपा समर्थित बबली देवी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। यही नहीं, उपाध्यक्ष पद भी निर्दलीय नरेश कुमार दर्जी झटक ले गए, जबकि कांग्रेस दिनभर तमाशा देखती रह गई। गुरुवार को जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला कांग्रेस के पदाधिकारी चुनावी सभा में पहुंच गए, लेकिन वे अपने सदस्य को बैठक से उठाने में नाकाम रहे। कांग्रेस समर्थित जिप सदस्य ने बैठक से बाहर आने से भी इंकार कर दिया।पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों को सभागार से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में कांग्रेस से पूर्व सीपीएस अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार समेत एक दर्जन पदाधिकारी भी जिप कार्यालय पहुंच गए। यहां भाजपा विधायक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से कांग्रेस पदाधिकारी अपना विरोध दर्ज करते हुए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को सभागार से बाहर बुलाने पर अड़े रहे, लेकिन उनकी एक न चली। 18 सदस्यीय जिला परिषद हमीरपुर में भाजपा के 9, कांग्रेस के 6, एक कामरेड और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए। भाजपा को बहुमत के लिए 10 सदस्य चाहिए थे, जबकि भाजपा ने 2 निर्दलीय और एक कांग्रेस समर्थित को भी अपने साथ मिलाकर कुल 12 सदस्यों की उपस्थित में अध्यक्ष पद कब्जा लिया।
विज्ञापन